Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: संसद की सुरक्षा में चूक, मास्टरमाइंड ने सरेंडर से पहले क्यों नष्ट किये मोबाइल,राजस्थान सीएम, डिप्टी सीएम शपथ समारोह आज, पीएम मोदी होंगे शामिल,दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र

DigitalDesk by DigitalDesk
December 15, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद की सुरक्षा में चूक, मास्टरमाइंड ने सरेंडर से पहले क्यों नष्ट किये मोबाइल

संसद सुरक्षा चूक के मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने हमले के मास्‍टरमाइंड ललित मोहन झा को ग‍िरफ्तार कर लिया है। ललित मोहन झा ने देर रात खुद ही थाने पहुंचकर समर्पण किया। बता दें चार अन्‍य आरोप‍ियों के ख‍िलाफ दिल्ली पुल‍िस ने आतंकवाद निरोधक कानून के साथ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता ललित मोहन झा ही है जो अब तक फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश डाल रही थी। बता दें यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है जो गैर जमानती है। हालांकि मास्टरमाइंड ललित झा ने राजस्थान से दिल्ली आकर सरेंडर तो कर दिया लेकिन इससे पहले उसने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन को नष्ट कर दिये थे। ऐसे में पुलिस को किसी बड़ी साजिश का शक है। जांच को भटकाने के लिए संभवत: उसने ऐसा किया है।

राजस्थान: सीएम, डिप्टी सीएम शपथ समारोह आज, पीएम मोदी होंगे शामिल

  • आज बर्थडे पर सीएम पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा

एमपी छत्तीसगढ़ के बाद आज राजस्थान में नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। सीएम तौर पर भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण करेंगे। आज शुक्रवार 15 दिसंबर को होने जा रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग अल्बर्ट हॉल में राज्यपाल कलराज मिश्र सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को शपथ दिलायेंगे। राजस्थान में नए सीएम की शपथ लेने जा रहे भजनलाल शर्मा का आज बर्थडे भी है। इस मौके पर सीएम बनने वाले वे पहले सियासी दिग्गज हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर जाएंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरबा लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ

राजस्थान की बीजेपी सरकार में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राजस्थान में पहली बार हो रहा है जब दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी ने उच्च शिक्षा हासिल की है। दीया की स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली और जी.डी सोमानी मेमोरियल स्कूल मुंबई के साथ महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जयपुर से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन के चेल्सिया स्कूल ऑफ आर्ट्स से फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा भी हासिल किया है। इस सब के बाद दीया कुमारी ने गुलाबी शहर जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी से फिलोसॉफी में डॉक्टरेट की डिग्री भी ली है। उनके निजी जीवन की बात करें तो 30 जनवरी 1971 को जन्मी दीया कुमारी के तीन बच्चे हैं। दीया कुमारी के पिता भवानी सिंह भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं। वे राजा मान सिंह द्वितीय और गायत्री देवी की पोती हैं। दीया कुमारी की शादी नरेंद्र सिंह से हुई थी हालांकि 2018 में दोनों का तलाक हो चुका है।

आज से दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज शुक्रवार 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह विशेष सत्र बेहद ही खास होगा क्योंकि बजट सत्र के बाद ये पहला सत्र होने जा रहा है जिसमें प्रश्नकाल भी रखा जाएगा। इस मामले को लेकर सत्तापक्ष पर विपक्षी पार्टी भाजपा निशाना साध सकती है। इसके अलावा सदन की बैठक में कई विशेष मामले नियम 280 के तहत विशेष उल्लेख में उठाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश: सीएम डॉ मोहन यादव सरकार का फैसला

  • सरकारी स्थानों में बने धार्मिक स्थलों की होगी जांच
  • जल्द ही उन धार्मिक स्थलों की भी पहचान की जाएगी
  • अत्यधिक संख्या में कई मंजिलों वाले धर्म स्थल भी निशाने पर
  • नगर निगम, विकास प्राधिकरण ने भी बंद कर रखी हैं आंखे

मध्यप्रदेश %16 दिसंबर से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

  • उज्जैन में सीएम डॉ.मोहन यादव होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव जिलों के प्रतिनिधि से करेंगे संवाद
  • सीएम मोहन यादव ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • लाभार्थियों तक योजनाओं को पहुंचाना यात्रा का मुख्य उद्देश्य

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राजस्थान दौरा

  • राजस्थान में CM के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
  • दोपहर 3:45 बजे मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में
  • शाम 5 बजे पीएचक्यू में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

मध्यप्रदेश : कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा एमपी में नेता प्रतिपक्ष

  • विधानसभा चुनाव के बाद बदली कांग्रेस की रणनीति
  • बीजेपी के दिल्ली फॉर्मूले पर अब कांग्रेस में भी होगा नीति निर्धारण
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की वर्किंग में बदलाव
  • नेता प्रतिपक्ष के फैसले के साथ ही दिल्ली होगी एमपी में एक्टिव
  • फिलहाल कमलनाथ के पीसीसी चीफ बने रहने की उम्मीद

मध्यप्रदेश : बादल छटने के बाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही है ठिठुरन

  • राजगढ़, उमरिया, पचमढ़ी में तापमान 8 डिग्री से नीचे
  • उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
  • दो दिन तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरने के बाद और होगी तापमान में गिरावट
  • 11 जिलों का तापमान 26 डिग्री से नीचे पहुंचा
Post Views: 189
Tags: Chief Minister swearing-in ceremonymastermind Lalit Mohan JhaParliament securityPM Narendra ModiRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version