Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

भजनलाल की शपथ…24 का पथ…कौन हैं दीया कुमारी जिन्हें बीजेपी ने डिप्टी सीएम बनाया है

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Rajasthan CM Bhajanlal swears
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद सीएम के शपथ ग्रहण की बारी राजस्थान की है। राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा शुक्रवार 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। वे राजस्थान के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। भजनलाल शर्मा के साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

  • राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
  • शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल
  • राजस्थान में सीएम के शपथ ग्रहण की बारी
  • राजस्थान के नए सीएम हैं भजन लाल शर्मा
  • शुक्रवार 15 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे भजनलाल
  • राजस्थान के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं
  • भजनलाल शर्मा के साथ दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ
  • दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी लेंगे शपथ

शपथ ग्रहण समारोह गुलाबी शहर जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर होगा। शपथ ग्रहण के लिए अल्बर्ट हॉल पर विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के एक लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इसके लिए नवनियुक्त विधायकों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जयपुर शहर की प्रमुख सड़कों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को बीजेपी के झंडो और हॉर्डिंग कटाउट से सजाया गया है। साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाये गए हैं। राजस्थान सहित दूसरे राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। दरअसल बीजेपी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में है। राजस्थान के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को हैदराबाद की तर्ज पर भव्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जहां रेवंत रेड्डी ने एक लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कौन हैं दीया जिन्हें दी अहम जिम्मेदारी?

राजस्थान की डिप्टी सीएम बनाई गईं दीया कुमारी के जरिए भाजपा ने जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। समीकरण साधने के लिए ही पार्टी ने दीया कुमारी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल राजस्थान में बीजेपी ने इस बार सीएम पद पर ब्राह्मण व्यक्ति को बैठाया है। इसीलिए डिप्टी सीएम के पद पर राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वालीं दीया कुमारी को बैठाया है। दीया कुमारी अनुभवी महिला तो हैं बीजेपी को चुनाव में जमकर महिलाओं की वोट मिले हैं। लिहाजा बीजेपी इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए दीया को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

कौन हैं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा

राजस्थान के डिप्टी सीएम बनाए गए प्रेम चंद बैरवा दूदू विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं। पार्टी की राजस्थान इकाई में उन्हें दलित चेहरे के रूप में देखा जाता है। बैरवा के पास राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से पीएचडी डिग्री है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर को 35 हजार 743 मतों के बड़े के अंतर से शिकस्त दी है। हालांकि पिछले 2018 के चुनाव में बैरवा को हार का सामना करना पड़ा था। 2018 के चुनाव में वे बाबू लाल नागर से 14 हजार 779 मतों के अंतर से दूदू सीट हार गये थे।

Post Views: 326
Tags: Diya Kumar Deputy CMPM Narendra ModiRajasthan CM Bhajanlalswears
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version