Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजे का शक्ति प्रदर्शन…अब तक की 60 विधायकों से मुलाकात..क्या जादूगर से भी है संपर्क! क्या है राजे का ‘राज’

DigitalDesk by DigitalDesk
December 11, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Rajasthan Chief Minister Faces Legislative Party Meeting Vasundhara Raje Diya Kumari
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में मुख्यमंत्री फेस को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। सोमवार को होने वाली बैठक भी टल गई। बताया जा रहा है कि अब विधायक दल की बैठक मंगलवार या बुधवार को होगी। इसकी वजह राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा माना जा रहा है। राजस्थान के ऑब्जर्वर बनाए गए राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान वे भी मौजूद रहे। इसके बाद राजस्थान की भी तस्वीर साफ हो जाएगी। ऐसे में नतीजे आने के बाद से सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच वसुंधरा राजे लगातार केन्द्रीय संगठन पर दवाब बनाने की कोशिश में जुटी हैं। वे अपने समर्थक विधायकों के भी लगातार संपर्क में हैं। माना जा रहा है राज न मिलने पर राजे समर्थक विधायक बगावत कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि राजे को राज न मिलने की स्थिति में उनके समर्थक विधायक और अशोक गहलोत समर्थक कुछ विधायक मिलकर बड़ा सियासी उलटफेर कर सकते हैंं।

  • राजस्थान में बीजेपी का राज,सीएम कौन तय नहीं
  • मुख्यमंत्री के नाम पर अब भी सस्पेंस बरकरार
  • 3 दिसंबर को सामने आए थे चुनाव के नतीजे
  • अब तक नहीं हुआ चेहरे का चुनाव
  • नतीजे आने के बाद से सीएम चेहरे पर सस्पेंस
  • चर्चा में वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, बाबा बालकदास का नाम
  • अपने समर्थक विधायकों के संपर्क में वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे के अलावा दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, राजवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ, ओम बिरला, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम भी सीएम रेस में हैं। हालांकि अभी तक विधायकों के पास विधायक दल की बैठक को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। पार्टी पदाधिकारी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। विधायक दल की बैठक मंगलवार या फिर बुधवार तक भी खिसक सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचीं। दोपहर में राजे से यहां 13 सिविल लाइंस आवास पर भाजपा विधायक मिलने पहुंचे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों के मिलने को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे। वसुंधरा राजे अब तक 60 से ज्यादा विधायकों से मुलाकात कर चुकी हैं। इसे पार्टी आलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर माना जा रहा है। इन विधायकों ने वसुंधरा राजे को समर्थन देते हुए उन्हें सीएम बनाने की मांग भी उठाई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फुल एक्शन में ​दीया कुमारी

राजस्थान में सीएम की रेस में शामिल दीया कुमारी भी इन दिनों फुल एक्शन मोड़ में हैं। वे जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से चुनी गई हैं। इस बीच दीया कुमारी का एक दबंग अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक दीया कुमारी पुलिस अधिकारियों को फोन पर हड़काते हुए नजर आ रही हैं। महिला बीजेपी विधायक पुलिस अधिकारी को यह भी बोल रही हैं कि अशोक गहलोत ने इन्हें लगाया है। लेकिन चार दिन में बीजेपी की सरकार आ रही है। हटेंगे आप। यहां से ऐसी जगह भेजे जाएंगे कि पता भी नहीं पड़ेगा कि कहां गए। वायरल वीडियो जयपुर स्थित झोटवाड़ा पुलिस थाने से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गुलाबी शहर जयपुर में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इसे लेकर पीड़िता के परिजनों ने झोटवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। इस मामले की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज कई सामाजिक संगठन शनिवार रात झोटवाड़ा थाने पहुंचे थे। इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर विद्याधर नगर से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी भी थाने पहुंच गईं, और पुलिस अधिकारियों को इस तरह हड़काते नजर आईं।

Post Views: 386
Tags: Diya KumariLegislative Party MeetingRajasthan Chief Minister FacesVasundhara Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version