Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय होंगे राज्य के नए सीएम, बीजेपी ने इसलिए चुना आदिवासी चेहरा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh BJP Legislature Party meeting Vishnudev with CM
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है। विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी नेता को सूबे का चेहरा बनाया है। विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पद के लिए किया गया। इस प्रस्ताव पर बैठक में मुहर लग गई। इस तरह तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे।

  • छत्तीसगढ़ में सीएम पर सस्पेंस खत्म
  • बीजेपी दल की बैठक में आया फैसला
  • डॉ.रमन सिंह ने रखा विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव
  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने किया नाम का समर्थन
  • विधायक दल ने चुना साय को अपना नेता
  • अब विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम
  • विधायक दल के नेता साय पहुंचे राजभवन
  • बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
  • विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात
  • वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल से की मुलाकात
  • साय ने सरकार बनाने का किया दावा पेश

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आने वाले विष्णुदेव साय को बीजेपी ने नए सीएम के रुप में चुना है। वे किसान परिवार से आते हैं और आदिवासी चेहरा हैं। साय को डॉ.रमन सिंह का करीबी भी माना जाता है। सांसद के साथ केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं साय छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सरल स्वभाव के विष्णु देव साय की आदिवासी समाज में काफ़ी असर है। राजनीति के साथ ही साय सेवा कार्य में भी उनका योगदान है। विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के सिटिंग विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज को चुनाव हराया। 59 वर्षीय विष्णुदेव साय के पिता का नाम रामप्रसाद साय है। वे ग्राम बगिया पोस्ट बंदरचुआ तहसील कांसाबेल जिला जशपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल कुनकुरी,माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश से सन 1981 में 11 वी उत्तीर्ण की है। उनका विवाह कौशल्या साव के साथ हुआ है। विष्णुदेव साय किसान हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं साय
  • बगिया गांव के रहे पहले वाले हैं साय
  • अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत
  • 1989 में की राजनीतिक जीवन की शुरुआत
  • 1989 में बने ग्राम पंचायत बगिया के पंच
  • 1990 में तपकरा सीट से चुने गए थे विधायक
  • अविभाजित मध्यप्रदेश में बने विधायक
  • 1999 में 2014 तक तीन बार चुने गए सांसद
  • रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुने गए सांसद
  • 2014 में बने केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री
  • संगठन में काम करने का साय को लंबा अनुभव

विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की यात्रा 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में शुरु की थी। साल 1990 में उन्होंने पहली बार तपकरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे इस तरह अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बने। साल 1999 में 2014 तक लगातार तीन बार,रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केन्द्र सरकार में साय को केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। साय को पार्टी संगठन में काम करने का भी खासा लंबा अनुभव है। पार्टी संगठन की ओर से साय को साल 2006 और 2020 में दो बार प्रदेशाध्यक्ष का भी दायित्व सौंपा था।

  • विष्णु देव साय
  • जन्म : 21 फरवरी 1964, जशपुर के बगिया
  • शिक्षा : हायर सेकेंडरी, कुनकुरी से
  • पेशा: किसान
  • परिवार : 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
  • राजनीतिक अनुभव : 1989 में बगिया के सरपंच से शुरुआत, पहली
  • बार 1990 में तपकरा विधानसभा से विधायक, रायगढ़ से 1999 से लगातार 4 बार सांसद, पहले 2011 में फिर 2020 से 2022
  • तक प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • आर्थिक स्थिति: चुनाव आयोग के शपथ पत्र के मुताबिक विष्णु देव साय के पास 3.80 करोड़ की संपत्ति है।

दरअसल बीजेपी राज्य में अपने लिए एक बड़ा आदिवासी चेहरा तलाश रही थी। विष्णुदेव साय के रूप में उसकी तलाश पूरी हो गई है। विष्णुदेव साय के पास करीब 30 साल से अधिक लंबा राजनीतिक अनुभव तो है ही सरल स्वभाव के चलते बीजेपी नेताओं में उनकी अच्छी साख है। वहीं संघ में भी उनकी अच्छी पकड़ है। विष्णुदेव साय को पूर्व सीएम रमन सिंह का भी बेहद करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने के बाद कई चेहरों पर पिछले कई दिन से चर्चा चल रही थी। जिनमें आदिवासी के साथ गैर-आदिवासी चेहरे भी शामिल थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रेणुका सिंह के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ही नहीं गोमती साय और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को लेकर चर्चा जोरों पर थी। लेकिन रविवार 10 दिसंबर को विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी गई। बता दें बीजेपी ने आदिवासी चेहरे पर अपना दांव खेलते हुए विष्णुदेव साय को चुना है। जिनके पास राज्य से लेकर केंद्रीय राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।

अविभाजित मध्य प्रदेश में रहे हैं विधायक

कुनकुरी से विधायक चुने गए विष्णुदेव साय का तीसरा कार्यकाल है। उन्होंने कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी मिंज को हराया है। विष्णु देव को 87 हजार 604 वोट मिले जबकि मिंज को 62 हजार 063 वोट हासिल हुए थे। विष्णुदेव साय साल 1990 से राजनीति में है। वे साल 1990 में संयुक्त मध्य प्रदेश में विधायक निर्वाचित हुए थे। विष्णुदेव साय चार बार लोकसभा के लिए चुने गए। साल 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे। इस दौरान अलग-अलग समय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। साल 2019 लोकसभा चुनाव में साय को टिकट नहीं मिला था लेकिन पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए जून 2020 में छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जिस पर वे अगस्त 2022 तक इस पद की जिम्मेदारी संभालते रहे। इससे पहले 2010 और 2014 में भी वह छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

Post Views: 182
Tags: Chhattisgarh BJP Legislative Party meetingVishnudev says CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version