Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 65 सीटें…इसलिए हो रही सीएम के चेहरे में देरी…

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Assembly Elections Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Lok Sabha 65 Seats
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्य में बीजेपी ने परचम लहराया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। लेकिन तीन दिसंबर को हुई मतगणना के बाद इन तीनों राज्य में सीएम कौन होगा इस पर परिणाम की घोषणा को एक सप्ताह बाद भी सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व अभी इन तीन राज्यों में मिली बंपर जीत के बाद भी सीएम का चेहरा घोषित नहीं कर सका है। हिन्दी भाषी इन राज्यों में सीएम के चेहरे को लेकर बीजेपी की ओर हो रही देरी की वजह कहीं लोकसभा चुनाव तो नहीं। क्योंकि इन तीन राज्यों में लोकसभा की 65 सीटें आती हैं। जिनमें से सबसे अधिक मध्यप्रदेश में 29, राजस्थान में 25 और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

  • बीजेपी बना रही 2024 की रणनीति
  • चुनावी रणनीति का हिस्सा होंगे तीन राज्यों के सीएम
  • इसलिए लग रहा है वक्त
  • 2024 वाला दांव चलेगी बीजेपी
  • मप्र में लोकसभा की हैं 29 सीटें, बीजेपी के पास 28
  • छत्तीसगढ़ में हैं लोकसभा की 11 सीटें, बीजेपी के पास 9
  • राजस्थान में हैं लोकसभा की 25 सीटें, बीजेपी के पास 24

दरअसल पार्टी की नजर अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी है। जिसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है। विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। सेमीफानल का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीगढ़ में बंपर जीत हासिल की है। हालांकि इन तीनों ही राज्य में जीत हासिल करने के बाद भी टीम के नए कैप्टन का ऐलान अब तक नहीं हो पाया है। बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ अभी तक तीनों राज्यों के सीएम को लेकर कोई एक नाम सामने नहीं आया है। जो भी नाम चल रहे हैं या सुर्खियों में हैं वे सिर्फ मीडिया रिपोर्ट में ही चल रहे हैं और अब भी इन तीनों राज्यों में कई नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म ही है। बीजेपी आलाकमान की ओर से इस पर अबतक कोई संकेत नहीं दिये गये हैं। सियासी रणनीतिकारों की माने तो पार्टी की नजर अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में इतनी देरी हो रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीजेपी की परिपाटी के उलट

हालांकि मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा में हो रही यह देरी बीजेपी की पूर्व से चली आ रही परिपाटी के खिलाफ है। क्योंकि ऐसा बहुत कम सामने आया है कि जब बीजेपी की ओर से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने को लेकर इतनी देरी हो रही हो। यह संस्कृति अब तक कांग्रेस में ही देखने को मिलती थी। कांग्रेस में चुनाव जीतने के बाद राज्यों में बैठकों का दौर चलता था। अलग-अलग विधायकों के गुटों की बैठकें होती थी और आखिर में फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया जाता है। लेकिन इस बार शायद कांग्रेस वाली कहानी की कमोबेश बीजेपी में दिखाई दे रही हैं। क्योंकि कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव में बहुमत हासिल किया और चुनाव जीतने के तत्काल बाद सरकार का गठन भी कर दिया। बीजेपी ने एक और परिपाटी बदली है वो हे चुनाव से पहले सीएम का चेहरा। बीजेपी सीएम के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ती रही है। लेकिन पिछले कुछ चुनावों की बात करें तो बीजेपी में यह परिपाटी अब बदल सी गई है। इस बार बीजेपी की ओर से इन तीनों राज्यों में किसी भी नाम को आगे नहीं किया था। इस बार चुनाव सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया था। हालांकि बीजेपी को इसका लाभ भी मिला। प्रधानमंत्री के चेहरे से इन राज्यों में बीजेपी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और शानदार तरीके से जीत भी हासिल की।

सीएम के रुप में बीजेपी तलाश रही सर्वमान्य चेहरा

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बीजेपी की ओर से सीएम का चेहरा घोषित करने में देरी की वजह क्या है। इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि पार्टी की नजर अगले 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। ऐसे में पार्टी सीएम के रूप में ऐसे चेहरे को चुनना चाहती है जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा प्रदर्शन को दोहराने की क्षमता हो। पार्टी यह नहीं चाहती कि किसी तरह की जल्दबाजी फेसला लिया जाए और ऐसा चेहरा विधायकों पर थोप दिया जाए जिससे पार्टी में मतभेद की आशंका हो। यही वजह है कि मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शिवराज सिंह चौहान से लेकर वसुंधरा राजे और रमन सिंह ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री के रूप में दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव क्योंकि पीएम के चेहरे पर ही लड़ा गया था। ऐसे में लोगों ने पीएम मोदी के चेहरे पर भरोसा जताया और पार्टी बहुमत में आई। ऐसे में बीजेपी अब सीएम के रूप में ऐसा चेहरा सामने लाना चाहती है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के साथ ही पार्टी नेताओं के भरोसे को भी कायम रखने में सफल हो। साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर बीजेपी जातिगत समीकरणों पर भी मंथन करने में जुटी है। इसके अलावा बीजेपी ऐसा चेहरा तलाशने में जुटी है जिसे लेकर सभी में स्वीकार्यता हो।

विधायकों का मन टटोल रहे 9 पर्यवेक्षक

यही वजह है कि तीनों प्रदेश में पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है। इन तीनों राज्यों में नौ पर्यवेक्षक अब कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। पर्यवेक्षकों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों की राजधानी पहुंच चुके हैं। जहां से पर्यवेक्षक विधायकों से मिलकर उनका मन टटोलने का काम करेंगे। इससे पहले विधायकों को पार्टी शीर्ष नेतृत्व की राय भी बताई जाएगी। फिर विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद ही शीर्ष नेतृत्व से किसी नाम पर हरी झंडी मिलने की उम्ममीद है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

Post Views: 297
Tags: Assembly Elections Madhya PradeshChhattisgarhLok Sabha 65 SeatsRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version