Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कितना खास है एफबीआई प्रमुख का भारत दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 9, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
US Intelligence Security Agency Bureau of Investigation FBI Chief Christopher India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका खुफिया और सुरक्षा एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो एफबीआई के प्रमुख क्रिस्टोफर ए.रे अगले सप्ताह भारत दौरे पर होंगे। यह यात्रा उस वक्त होने जा रही है, जब पिछले ही दिनों अमेरिकी प्रशासन ने एक भारतीय नागरिक और एक भारतीय एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या का षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए थे। हालाकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा है कि ये सूचनाएं दोनों देशों के लिए चिंता का विषय है। हमने आवश्यक कार्रवाई करने का फैसला किया है।

  • 11 और 12 दिसंबर को भारत की यात्रा पर रहेंगे क्रिस्टोफर
  • एफबीआई निदेशक बनने के बाद क्रिस्टोफर का पहला भारत दौरा
  • एफबीआई और एनआईए के बीच होगी बैठक
  • एनआईए एफबीआई के साथ उठाएगी पन्नू का मुद्दा
  • खालिस्तान अलगाववाद आतंकवाद, गैंगस्टर-आतंकी सांठगांठ
  • जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दा
  • एफबीआई प्रमुख के दौरे पर क्या होगा भारत का रुख

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। क्रिस्टोफर 11 और 12 दिसंबर को भारत की यात्रा पर होंगे। 2017 में एफबीआई का निदेशक बनने के बाद क्रिस्टोफर का ये का पहला भारत दौरा होगा। 12 साल में ये पहली बार होगा जब एफबीआई प्रमुख भारत के दौर पर होंगे। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी एफबीआई प्रमुख की प्रस्तावित भारत यात्रा की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार एफबीआई प्रमुख की यहां भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी प्रमुख दिनकर गुप्ता के साथ तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। जिनमें खालिस्तान अलगाववाद आतंकवाद, गैंगस्टर-आतंकी सांठगांठ और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक क्रिस्टोफर रे के केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलने की संभावना है। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के अधिकारी अपने-अपने सबूत एक-दूसरे के सामने रखेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ये है एफबीआई प्रमुख के भारत दौरे का कार्यक्रम

एफबीआई प्रमुख क्रिस्टोफर दो दिन भारत में रहेंगे। उन्होंने 2017 में एफबीआई निदेशक की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद यह क्रिस्टोफर ए. रे का पहला भारत दौरा है। पिछले 12 साल में पहली बार होगा जब एफबीआई प्रमुख भारत के दौरे पर आ रहे हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में अमेरिका-भारत संबंधों की मजबूती और बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की ओर से नई दिल्ली की यात्रा की भी जानकारी दी थी।

एफबीआई प्रमुख की यात्रा का उद्देश्य

एफबीआई प्रमुख के भारत दौरे के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी प्रमुख दिनकर गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा क्रिस्टोफर ए.रे भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार केस और साक्ष्यों को एफबीआई निदेशक के साथ साझा किया जा सकता है। दोनों देशों के बीच जिन मामलों पर चर्चा हो सकती है उनमें खालिस्तान समर्थक आतंकवाद और जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के साथ साथ गैंगस्टर नेटवर्क जैसे मुद्दे शामिल हैं। वहीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की कोशिश का मामले में भी एफबीआई की ओर से चर्चा की जा सकती है। दरअसल, अमेरिकी जांच एफबीआई खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के साजिश रचने के मामले की जांच कर रही है। पिछले दिनों ब्रिटेन में एक दैनिक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या को साजिश को नाकाम किया था। अमेरिकी सरकार की ओर से इस साजिश में शामिल होने का आरोप भारत पर लगाया गया था। इसके साथ ही भारत के लिए चेतावनी भी जारी की गई थी। हालांकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं बताया गया है कि यह मामला कब का है।

Post Views: 488
Tags: Bureau of InvestigationFBI Chief ChristopherindiaUS Intelligence Security Agency
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version