Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में आरक्षण बनेगा बड़ा सियासी मुद्दा,जातियों को साधने का जतन शुरु!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 1, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Lok Sabha elections reservation political issue Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में आरक्षण बड़ा सियासी मुद्दा बनकर उभर सकता है। भाजपा ने मराठा आरक्षण की मांग के बीच जाट आरक्षण के शिगूफे की काट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में ऐलान कर ओबीसी के साथ ही एसटी समुदाय को भी साधने की कोशिश की है। गृह मंत्री ने चुनावी सभा में घोषणा की है कि पार्टी सत्ता में आई तो ओबीसी सीएम बनेगा। साथ ही, मुस्लिम समुदाय को मिल रहे 4 प्रतिशत आरक्षण को काटकर उसे एसटी समुदाय को देंगे और मदिगा (एसटी) जातियों को भी लाभ मिलेगा।

  • यूपी में भाजपा की पिछड़ी जातियों पर मजबूत पकड़
  • अपना ‘दल सोनेलाल, निषाद पार्टी
  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ

सूत्रों की माने तो सरकार की कोशिश है कि सभी पात्र जातियों को आरक्षण में हिस्सेदारी मिले। भाजपा के एक महासचिव के मुताबिक गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलितों की ज्यादातर जातियों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। रोहिणी आयोग का गठन इन्हीं खामियों को दूर करने के लिए किया गया है। विपक्षी दल जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि संख्या के आधार पर उन्हें भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। यूपी में भाजपा के साथ पहले ही पिछड़ी जातियों में मजबूत पकड़ वाले दल हैं। इनमें अपना ‘दल सोनेलाल, निषाद पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी शामिल हैं। लोनिया चौहान समुदाय के दारासिंह चौहान भी सपा से भाजपा में आ चुके हैं। खास बात है कि भाजपा के साथी दल भी जाति जनगणना के समर्थक हैं और भाजपा के साथ रहते हुए मांग कर रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ये है भाजपा की रणनीति

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप के मुताबिक, हर विधानसभा में ओबीसी व दलित समाज के 500 नए कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश में दो लाख नए कार्यकर्ता तैयार करने की योजना है। इन्हें दिसंबर में प्रशिक्षित किया जाएगा। जनवरी में प्रयागराज में ओबीसी महाकुंभ होगा। पिछड़ा वर्ग सोशल मीडिया के जरिये नए लोगों को जोड़ेगा।

बदली पिछड़ों की पसंद

उत्तरप्रदेश में 2014 से बीजेपी अति पिछड़ी और अति दलित जातियों के बल पर चुनाव जीतती आ रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के साथ रालोद गठबंधन को महज 15 सीटों पर रोकने और 64 सीट जीतने में बीजेपी सफल हो चुकी है। साल 2022 में सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने अतिपिछड़ी जातियों के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव में कुछ कर दिखाने की मंशा बनाई थी, लेकिन गैर यादव पिछड़ी और गैर जाटव दलित जातियों का बीजेपी को साथ मिला, जिससे योगी राज कायम हो सका। इस बार भी लोकसभा चुनाव के पहले उत्तरप्रदेश में विपक्ष की जाति जनगणना की मांग का मुकाबला करने के लिए बीजेपी पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों में पैठ मजबूत करने में जुटी है। बीजेपी ने 6 क्षेत्रों के संगठन प्रभारी और 98 नगरों और जिलों के प्रभारी तैनात करने में करीब 55 से 60 प्रतिशत तक पिछड़ी और दलित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी इसी माह दिसंबर में राज्य के हर जिले में ओबीसी सम्मेलन करने की तैयारी में भी है।

Post Views: 249
Tags: Lok Sabha ElectionOBC CMreservation political issueRohini CommissionUttar PradeshYogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version