Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: राजस्थान का रण, 199 सीट पर मतदान जारी, बीजेपी कांग्रेस के अपने-अपने दावे,उत्तरकाशी अब सुरंग मैनुअली 9 मीटर ड्रिलिंग

DigitalDesk by DigitalDesk
November 25, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानसभा चुनाव: नई सरकार चुनने कतार में लगे मतदाता

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की बेला में मप्र, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के बाद आज शनिवार 25 नवंबर को राजस्थान का नंबर लगा है। यहां 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए 51 हजार 890 मतदान राज्य में केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता नई सरकार चुनने और 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम की बटन दबाकर कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की माने तो 26 हजार 393 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग हो रही है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से इन मतदान केंद्रों की निगरानी से की जा रही है। मतदान के लिए 65 हजार 277 बैलेट यूनिट के साथ 62 हजार 372 कंट्रोल यूनिट और 67 हतार 580 वीवीपैट मशीनों रिजर्व सहित का इस्तेमाल हो रहा है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए राज्य में 6 हजार 287 माइक्रो आब्जर्वर के साथ 6247 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया मतदान

  • सिविल लाइन के मतदान केंद्र में डाला वोट
  • वोटिंग से पहले हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

राजस्थान कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि जनता अच्छा निर्णय लेगी। उन्हें लगता है कि जनता चाहती है कि कांग्रेस की ही सरकार फिर से बने और बीजेपी का जो पिछले पांच साल में प्रदर्शन रहा है जनता ने ये देखा है। कांग्रेस पार्टी का विजन वो लोग देख रहे हैं। बीजेपी यहां विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकामयाब रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

झालावाड़:पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंचीं राड़ी

  • बालाजी मंदिर में की दर्शन कर पूजा-अर्चना
  • पूजा-अर्चना के बाद किया मतदान
  • राजे ने की लोगों से मतदान करने की अपील
  • राजे झालावाड़ की झालरापाटन से लड़ रहीं हैं चुनाव

बीकानेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने डाला वोट

  • बीकानेर पूर्व के किसामीदेसर में किया मतदान
  • कहा-बीजेपी की सरकार राजस्थान में बनने वाली है

पीएम मोदी करेंगे तेलंगाना के कामारेड्डी में जनसभा,नड्डा की भी होगी तीन जनसभाएं

मप्र, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। शनिवार को राजस्थान में मतदान हो रहा है। इसके बाद अब तेलंगाना राज्य की बारी है। जहां प्रचार को शोर तेज हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 25 नवंबर को तेलंगाना में कामारेड्डी में जनसभा आयोजित करेंगे। वे दोपहर करीब सवा बारह बजे यहा जनसभा आयोजित करने वाले हैं। इसके बाद पीएम शाम चार बजे महेश्वरम में दूसरी जनसभा आयोजित करेंगे। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी आज शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। नड्डा सूर्यापेट के हुजूरनगर में जनसभा करेंगे। इसके बाद नड्डा हैदराबाद स्थित सिकंदरबाद में शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा अपनी तीसरी जनसभा मुशीरबाद में आयोजित करेंगे।

ऐतिहासिक हरिहर सोनपुर मेला आज से होगा गुलजार

बिहार के ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आज शनिवार 25 नवंबर से गुलजार होने जा रहा है। राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज सोनपुर मेले का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस समारोह की अध्यक्षता राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह करने वाले हैं। कार्यक्रम में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के साथ कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय और श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम सहित सांसद एवं विधायक भी मौजूद रहेंगे।

Post Views: 222
Tags: 9 meter drilling manuallybhopal big newsbig news uttarkashiCM GehlotCongress BJPHistoric Harihar Sonpur Fairrajasthan assembly electionsuttarakhandUttarkashi Tunnelvoting underway
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version