Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव: 64523 मतदान केंद्रों पर लगेगी मतदाताओं की कतार,किसे चुनेंगे मतदाता इस बार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
MP assembly election turnout 64523 polling station queue of voters Voters will choose their government this time
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का शोर थम चुका है। अब शुक्रवार 17 नवंबर को प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए हैं। जहां पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली है।

  • 17 नवंबर को होगा सभी 230 सीटों पर मतदान
  • चुनाव आयोग ने बनाए 64523 मतदान केंद्र
  • पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम
  • आधे पोलिंग बूथ की होगी वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी
  • मध्यप्रदेश में करीब 17 हजार संवेदनशील पोलिंग बूथ
  • मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने की तैयारियां पूरी
  • पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए की गईं रवाना
  • मतदाता सामग्री का किया वितरण

मतदान केन्द्रों पर जीपीएस से लैस वाहनों के जरिए पोलिंग पार्टियों और ईवीएम को भेजा जा रहा है। इन वाहनों की भोपाल के सेंटर से निगरानी रखी जा रही है। वाहनों का रूट पहले से तय है। इस रूट से भटकने या कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत सेंट पर मैसेज पहुंचेगा। वाहनों की निगरानी जिला, स्टेट से लेकर सेंटर तक से की जा रही है। आयोग ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शीता और निगरानी के लिए पीठासीन, सेक्टर और रिटर्निंग अधिकारियों को एप डाउनलोड कराया है। इस एप में मतदान दल के सामग्री लेने से पोलिंग बूथ पर पहुंचने और मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उसको जमा करने तक की एक-एक जानकारी एप में भरनी होगी। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि इस बार संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए है। मध्यप्रदेश में करीब 17 हजार संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। चुनाव आयोग आधे पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी करेगा। चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत या समस्या के निराकरण के लिए संभागवार टीमों का भी गठन किया गया है। इसमें संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदाधिकारी मनोज खत्री को नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह को इंदौर और उज्जैन संभाग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बंसत कुर्रे को ग्वालियर, भोपाल और चंबल संभाग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूचिका चौहान को सागर, शहडोल और रीवा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों के अधीनस्त भी अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

यहं करें मतदान से जुड़ी शिकायत

विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के दौरान आने वाली कठिनाईयों और शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से चार दलों का गठन किया गया है। जिसमें नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निमिषा जायसवाल और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह , उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव और अन्य सहायक अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं ग्वालियर, भोपाल और चम्बल संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजना देवड़ा के साथ अन्य सहायक अधिकारी कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। सागर, शहडोल एवं रीवा संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी के साथ अन्य सहायक अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Tags: 64523 polling stationsMadhya Pradesh Assembly Electionsqueue of votersvoters will choose the governmentVoting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version