Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र, एमपी को पीएम की गारंटी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 11, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
MP Assembly Election Madhya Pradesh BJP Resolution Letter JP Nadda
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए नड्डा करेंगे संकल्प पत्र जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। चुनावी जंग अब प्रदेश में अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस बीच आज शनिवार को बीजेपी अपना घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। इस संकल्प पत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी करने वाले हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।  साथ ही घोषणा पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया भी रहेंगे।

  • एमपी के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे विमोचन
  • बीजेपी ने घोषणा पत्र को दिया है ‘संकल्प पत्र’ नाम
  • चुनावी संकल्प पत्र में सभी वर्गों को साधने की होगी कोशिश
  • सीएम शिवराज, वीडी शर्मा, जयंत मलैया होंगे शामिल

बीजेपी ने इस बार चुनाव की थीम लाइन में मोदी की गारंटी को रखा है। इसके साथ ही एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी भी फोकस में रखा जा रहा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने घोषणा-पत्र की पंच-लाइन मोदी की गारंटी शामिल की थी। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया था। अब मोदी की गारंटी थीम मध्यप्रदेश में भी अपनाई जाएगी। बता दें कांग्रेस 17 अक्टूबर को ही अपना वचन-पत्र जारी कर चुकी है।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

बता दें विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने घोषणा पत्र के जरिए अपना मास्टर स्ट्रोक चलने वाली है। चर्चा है कि बीजेपी अपने संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं पर खास फोकस रखेगी। इस संकल्प पत्र प्रदेश के हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार की गारंटी के साथ कई बड़े वादे भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश में हर दिन केन्द्रीय नेताओं के एक के बाद एक लगातार दौरे हो रहे हैं। पीएम मोदी भी विधानसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। एमपी में PM मोदी के साथ पार्टी कई नेताओं का धुआंधार दौरा जारी है।

पीएम मोदी की बैतूल में होगी सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के मप्र के बैतूल में जनसभा  करेंगे। पीएम मोदी  की चुनावी सभा को लेकर
पार्टी के साथ स्थानीय प्रशासन भी सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से तीन अलग-अलग हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पीएम के दौरे का विशेष ध्यान रखते हुए अधिकारियों की मौजूदगी में हैलीपेड का निर्माण किया जा रहा है।

भाजपा ने 2018 में दिया था दृष्टि-पत्र नाम

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का नाम दृष्टि-पत्र दिया था। इस नाम से ही उसने घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें महिलाओं के लिए अलग से कमल शक्ति थीम पर घोषणा पत्र शामिल किया गया था।

Tags: CM Shivraj banned appointmentsJP NaddaMadhya Pradesh BJPmp assembly electionResolution LetterUnion Minister Narendra Singh Tomar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version