Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

सिवनी में कांग्रेस पर गरजे मोदी, कहा- अपने बेटों को सेट करने में मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे कांग्रेसी, आदिवासियों-गरीबों किसानों की इन्हें चिंता नहीं

DigitalDesk by DigitalDesk
November 5, 2023
in जबलपुर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
MP assembly elections Seoni PM Narendra Modi public meeting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 5 नवंबर को मध्यप्रदेश के सिवनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा- ‘दशकों से दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस को आदिवासी शब्द ही नहीं पता था। भाजपा सरकार ने आदिवासियों का विकास किया, उन्हें उनका हक दिलाया और उनके लिए अलग से एक मंत्रालय भी बनाया। पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। उन्हें पता है उन्हें जीतना नहीं है।

  • सिवनी में कांग्रेस पर गरजे पीएम प्रधानमंत्री मोदी
  • ‘दशकों से दिल्ली पर राज करने वाली
  • कांग्रेस को आदिवासी शब्द ही नहीं था पता’
  • ‘भाजपा सरकार ने आदिवासियों का किया विकास’
  • ‘आदिवासियों को उनका हक भाजपा ने दिलाया’
  • ‘आदिवासियों के लिए भाजपा सरकार ने बनाया अलग मंत्रालय’
  • ‘कांग्रेस कर रही एमपी में चुनाव लड़ने का ढोंग’
  • ‘कांग्रेस को पता है उन्हें जीतना नहीं है’
  • ‘ये लोग सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे’
  • ‘आगे किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा इसलिए लड़ रहे’
  • ‘अपने बेटों को सेट करने में जुटे कांग्रेस के दो बड़े नेता’
  • ‘अपने बेटों को सेट और मप्र को अपसेट करने में लगे’

अपने बेटों को सेट करने में मप्र को अपसेट कर रहे कांग्रेसी

पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे हैं बल्कि इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि आगे किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा। यहां के दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट और मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं। जिन नेताओं को अपने बेटे-बेटी की ही चिंता लगी है, वे आपके बेटे-बेटी के लिए सोचेंगे क्या? ऐसे लोगों की कोई जरूरत नहीं।’

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कांग्रेस जहां रहती है सब एक परिवार के नाम करती है

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मध्यप्रदेश को सुशासन और विकास की निरंतरता चाहिए। इसीलिए मध्यप्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी है। लेकिन जहां कांग्रेस रहती है वहां की योजना, सड़कें और गलियां तक एक ही परिवार के नाम कर देती है। हम जबलपुर में रानी दुर्गावति के नाम पर भव्य स्मारक बना रहे हैं। भोपाल में देश के सबसे बेहतरीन रेलवे स्टेशन का नाम हमने रानी कमलापति के नाम पर किया। ये बीजेपी ही है जिसने बैगा, भारिया और सहारिया जैसी पिछड़ी जनजातियों की सुध ली है। इनके विकास के लिए भाजपा सरकार 15 हजार करोड़ की विशेष योजना भी शुरू कर रही है।’

कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है, इनके धोखे में न आएं

पीएम ने सिवनीवासियों से कहा कि डेढ़ साल कांग्रेस को मप्र में राज करने का मौका मिला। इन्होंने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था पर किसी का एक रुपया भी माफ नहीं किया। किसान इनके धोखे में न आएं, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। पीएम ने आगे कहा कि भाजपा ही है जिसने किसानों, आदिवासियों, गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाईं और लगातार उनके विकास के लिए काम कर रही है। पीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो यूरिया की बोरी देश के किसानों को 300 रु से भी कम में मिलती है, उसकी एक बोरी ढाई से तीन हजार रु की आती है, सरकार इसपर भी लाखों करोड़ों की सब्सिडी देती है।

Post Views: 267
Tags: mp assembly electionPM Narendra ModiPublic MeetingSeonitargeting Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version