Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

मप्र विधानसभा चुनाव 2023: पीएम मोदी की एमपी में ताबड़तोड़ जनसभाएं,आज रतलाम से होगी शुरुआत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2023
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
PM modi election meeting Jhabua elections rally Betul Shajapur road show Indore
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होना है। जिसमें अब कम समय बचा है। इसी के चलते प्रचार का दौर तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जहां एक ओर स्टार प्रचारक मैदान में पसीना बहा रहे हैं तो वहीं अब आमजन को साधने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

 15 नवंबर तक होंगी PM मोदी की रैलियां

  • इंदौर में करेंगे रोड शो करेंगे पीएम मोदी
  • एमपी के मन में बसे मोदी और मोदी के मन में एमपी
  • कमल के फूल को वोट देने की अपील करेंगे पीएम
  • पीएम मोदी 5 नवंबर के बाद लेंगे एक दिन का ब्रेक
  • फिर 7, 8, 9 नवंबर को करेंगे प्रदेश में रैली और रोड शो
  • जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
  • 13, 14 और 15 नवंबर को फिर होगी चुनावी रैली और जनसभा
  • प्रचार थमने के एक दिन पहले इंदौर में रोड शो करेंगे पीएम

पीएम मोदी शनिवार यानि 4 नबंवर को मध्य प्रदेश के पहले चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। पीएम यहां रतलाम में जनसभा को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में चुनावी माहौल बनायेंगे। मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को पहली बार आ रहे हैं। यहां वे आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए रतलाम पहुंचेंगे और रोड शो करते हुए सभा स्थल तक पहुंचेंगे। बता दें कि रतलाम-झाबुआ आदिवासी अंचल माना जाता है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ और मंदसौर की 16 सीट में से बीजेपी के खाते में 10 और कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में पीएम यहां का दौरा कर मतदाताओं को आकृषित करने की कोशिश करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी इसके अगले दिन यानी रविवार 5 नवंबर को फिर मध्यप्रदेश आयेंगे।उनका सिवनी दौरा प्रस्तावित है। भाजपा पदाधिकारियों की माने तो रविवार को पीएम मोदी सिवनी नगर की जगदम्बा सिटी के पास स्थित मैदान में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। पीएम मोदी की 5 नवंबर के बाद एक दिन का ब्रेक लेकर अगले तीन दिन यानी 7, 8, 9 नवंबर को मध्यप्रदेश में रैली और रोड शो के साथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन दिन का ब्रेक लेकर वे 13, 14 और 15 नवंबर को फिर चुनावी रैली और जनसभा करेंगे। पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन प्रोग्राम पर गौर करें तो स्पष्ट पता चलता है कि पूरे राज्य को कवर करने के साथ उनका फोकस मालवा के साथ आदिवासी बहुल सीटों पर है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छैगांवमाखन में पीएम की सभा की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खंडवा आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। यहां छैगांवमाखन में  पीएम मोदी 5 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन की टीम ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। छैगांवमाखन में पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के छैगांवमाखन दौरे को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने छैगांवमाखन सभा स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर सभा होनी है उस स्थान पर सारी व्यवस्थाओं को खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के साथ-साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने मिलकर के जायजा लिया। बता दें भाजपा ने प्रधानमंत्री की होने वाली इस जनसभा में 5 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

मालवा और आदिवासी अंचल पर फोकस

बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा फोकस मालवांचल के साथ आदिवासी क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर है। पीएम मोदी यहां हर 9 सीट पर 1 चुनावी सभा कर रहे हैं। आदिवासी वोटबैंक को साधने के लिए पीएम मोदी कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। दरअसल इसकी बड़ी वजह यह है कि इस बार विधानसभा चुनाव में सत्ता की राह आसान बनाने के लिए बीजेपी ने मालवांचल में पीएम मोदी की करीब 14 जनसभाओं में से एक रोड शो और छह सभाएं यहां रखीं हैं। रतलाम से शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी खंडवा, नीमच, बड़वानी के बाद झाबुआ फिर शाजापुर और इसके बाद इंदौर की जनसभा में शामिल होंगे और रोड शो करेंगे। बता दें प्रचार थमने के एक दिन पहले पीएम मोदी 15 नवंबर को इंदौर में रोड शो करने वाले हैं। पीएम मोदी के कैंपेन में शामिल कई सीट ऐसी हैं जहां आदिवासी मतदाता प्रभावी हैं। ऐसे में पीएम मोदी आदिवासी वोट बैंक को साधने की दिशा में लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। बता दें बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव के जरिए अपना आदिवासी कार्ड खेल चुकी है। इस आदिवासी वोट के जरिए पीएम का प्लान एमपी में फिर से बीजेपी की सत्ता कायम करना है।

Post Views: 286
Tags: election rallyMadhya Pradesh Assembly Election 2023Prime Minister Narendra ModiPublic MeetingRATLAMRoad show
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version