Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत की तर्ज पर अब इजराइल ने की हमास के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक

DigitalDesk by DigitalDesk
October 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Israel now conducts surgical strike against Hamas
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हमास से जारी युद्ध के बीच इजराल ने अपनी रणनीति बदल ली है। उसने भारत से सीख लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर जोर दिया है। हमास के खात्मे की कसम खाकर उसके खिलाफ युद्ध के मैदान में उतरे इजरायली सैनिक हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। बता दें गाजा पट्टी में ग्राउंड ऑपरेशन की चर्चाओं के बीच अब इजरायल ने अपनी वॉर रणनीति को बदल दिया है।

  • भारत की तरह इजराइल की हमास पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • गाजा पट्टी में रातोरात घुसी इजरायली सेना
  • सर्जिकल स्ट्राइक में हमास के कई ठिकाने हुए तबाह
  • हमास के ठिकानों को चिन्हित कर गिराए जा रहे बम
  • सेना टैंक और सामान लेकर गाजा में घुसा इजरायल

यही वजह है कि इजरायल अब जमीनी हमले की बजाय भारत की तरह सर्जिकल स्ट्राइक कर रहा है। इसके लिए पहले हमास के ठिकानों को चिह्नित किया जा रहा है। उसके बाद ऊपर से बमबारी, रॉकेट और मिसाइलें दागकर तबाही के निशान छोड़े जा रहे हैं। ऐसे में इजरायल की नई रणनीति से हमास के लड़ाके भी हैरान हैं। छिपकर भागने के लिए नए ठिकानों की तलाश में हैं। हालांकि हमास के ​लड़कों के लिए यह कारगर साबित नहीं हो रहा है। हमास के लड़ाकों के साथ ही हिजबुल्लाह से निपटने के लिए भी इजराइली सैनिकों ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है। इजरायल ने कहा दरअसल गाजा पट्टी से ही हमास ने इजराइल पर रॉकेट से लगातार बड़े हमले किए हैं। इस हमले में कई इजरायली नागरिक घायल हुए हैं। इजराइल की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक तेज कर दी गई है। इजरायल का गाजा बॉर्डर पर हमास को घेरने का प्लान है। इजरायल सेना टैंक और सामान लेकर भी गाजा की तरफ जा रही है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

2016 में भारत ने की पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक

भारत की ओर से जिस तरह साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ उसकी धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। ठीक उसी तर्ज पर इजरायल की ओर से भी हमास के ठिकानों को मिटाने के लिए हमला किया जा रहा रहा है। बता दें इजरायली सेनिक रातोरात गाजा पट्टी में घुसे और हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि ग्राउंड ऑपरेशन से पहले इजरायली सेनिकों की ओर से गाजा पट्टी में रेड आगे भी जारी रहेगी। इजरायल रक्षा बलों की ओर से कहा गया है कि उसकी ओर से रातों-रात गाजा पट्टी में दूसरी घुसपैठ के लिए युद्धक टैंक और सेना भेजी। जिससे हमास के गुर्गों और उनके ठिकानों पर जोरदार हमला किया गया।

समुद्री मार्ग से भी हमले जारी

इजराइली सेना की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पूर्वी गाजा शहर स्थित शुजैय्या के पास पैदल सेना के साथ लड़ाकू इंजीनियरिंग और बख्तरबंद सुरक्षा बलों की ओर से छापा मार कार्रवाई की गई थी। जिसमें इजरायली एयरफोर्स के ड्रोन के साथ लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने हवाई कवर प्रदान किया। बता दें इससे पहले गुरुवार को भी इजराइली सेना की ओर से गाजा पट्टी में घुस कर हमला करने की जानकारी दी गई थी। इजरायल के जमीनी सैनिक अभियानों का उद्देश्य आतंकी हमास को खत्म करना है। उसके ग्राउंड ऑपरेशन की नींव रखने के साथ विस्फोटक उपकरणों और टोही चौकियों को भी इस दौरान निष्क्रिय किया जा रहा है। आईडीएफ गाजा पट्टी में हवाई ही नहीं समुद्री मार्ग से भी अपने हमले को जारी रखेगी। इजराइल का टारगेट सीनियर हमास कमांडरों को मारना ही नहीं आतंकी संगठन हमास के पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करना है।

Post Views: 281
Tags: HamasindiaIsrael surgical strike
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version