Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: कच्छ में 800 करोड़ से अधिक की लावारिश ड्रग्स,गुजरात दौरे पर संघ प्रमुख,एशियाई गेम्स,छठवें दिन भारत को 3 पदक

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के सीएम केजरीवाल करेंगे शीतकालीन कार्ययोजना का ऐलान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार बढ़ते प्रदुषण को लेकर खासी चिंतित है। खासकर सर्दियों के मौसम में और दीपावली के बाद किसानों के पराली जलाने से जो प्रदूषण फैलता है उससे दिल्लीवासी खासी दिक्कतों का सामना करते हैं। दिल्ली के लिए प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है। दिल्ली के आसपास दिवाली के बाद किसान खेत में पाराली जलाते हैं। इन घटनाओं के बढ़ने के चलते यह स्थिति और विकट हो जाती है। आसमान में धुंध और दमघोंटू हवा लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। ऐसे में सरकार ने इससे निपटने के लिए एक प्लान बनाया है। जिसे विंटर एक्शन प्लान नाम दिया है। करीब 15 प्वाइंट्स वाले इस विंटर एक्शन प्लान का ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल आज 29 सितंबर को करने वाले हैं। प्लान को अक्टूबर से दिसंबर तक लागू रखा जा सकता है।

कच्छ में 800 करोड़ से अधिक की लावारिश ड्रग्स

गुजरात के कच्छ जिले में पुलिस को लावारिश हालत में करीब 80 किलो से अधिक की ड्रग्स मिली है। 800 करोड़ से अधिक की ये ड्रग्स जिले के गांधीधाम से बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। ड्रग्स के पेकैट समुद्र तट पर लावारिश हालात में मिले हैं। एफएसएल ने जब जांच में पता चला है कि यह कोकीन है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मोहन भागवत आज से गुजरात में लेंगे संघ की बैठकों में हिस्सा

आरएसएस के प्रमुख डॉ.मोहन भागवत शुक्रवार 29 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच अहमदाबाद में संघ की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वे गुजरात के दौरे पर रहेंगे। संघ के गुजरात राज्य मीडिया प्रभारी विजय ठाकर के अनुसार संघ प्रमुख भागवत अंग दान के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘डोनेट लाइफ’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे

कावेरी नदी जल विवाद, आज कर्नाटक बंद

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर कर्नाटक में आंदोलन जारी है। राज्य में 30 से ज्यादा किसान समूह के साथ व्यापारिक और कन्नड़ समर्थक संगठन की ओर से आज 29 सितंबर को राज्य में बंद का ऐलान किया है। जगह जगह प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐेसे में स्कूल-कॉलेज भी बंद रखे गए हैं।

एशियाई गेम्स,छठवें दिन भारत को 3 पदक

19वें एशियन गेम्स के छठवे दिन भारत की झोली में तीन पदक आए। चीन के हांगझोउ में शुक्रवार को 16 खेलों में 158 भारतीय खिलाड़ी उतरने वाले हैं। भारतीय शूटरों ने दो मेडल हासिल कर दिन की शुरुआत की ।वहीं शूटिंग के बाद टेनिस में भी भारत की झोली में मेडल आया। इस तरह भारत के पास अब तक 28 मेडल हो चुके हैं। जिनमें सात स्वर्ण, 10 रजत और 11 कास्य पदक शामिल है।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता की हत्या

पंजाब के होशियारपुर स्थित मेगोवाल गंजियां इलाके में शिरोमणि अकाली दल के नेता की हत्या का मामला सामने आया है। उन्हें बीती रात होशियारपुर से करीब 15 किमी दूर उन्हीं के गांव मेगोवाल गंजियां में गोलियों से छलनी कर दिया गया। मृतक नेता की पहचान सुरजीत सिंह अंखी के रूप में की गई है। वहीं वारदात के बाद पुलिस जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है गुरुवार देर शाम सुरजीत सिंह अंखी गांव की किराना की दुकान पर खड़े थे। तभी बाइक सवार दो युवक वहां आ गए। युवकों ने अंखी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Post Views: 379
Tags: CM KejriwalcocaineDelhigujaratincreasingKaveri river water disputemohan bhagwatPollutionRs 800 crore in KutchrssRSS meeting closed today in Karnatakawinter action plan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version