Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

तेलंगाना में कांग्रेस CWC की बैठक, पीएम मोदी और बीजेपी को लेकर भूपेश बघेल ने कही ये बड़ी बात

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Bhupesh Baghel Chhattisgarh Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल तेलंगाना में cwc की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी कि बैठक उन्हें सूचना मिली है। इसलिए बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

  • भूपेश बघेल ने साधा बीजेपी पर निशाना
  • चावल खरीदी में बीजेपी बोलती है झूठ
  • छत्तीसगढ़ से इन्हें तकलीफ है
  • छत्तीसगढ़ के मजदूरों से इन्हें तकलीफ है
  • छत्तीसगढ़ की महतारी की तस्वीर मजबूरी में लगा ली
  • जहां सीढ़ी चढ़ते हैं वहां साइड में रखी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर
  • हमेशा छत्तीसगढ़ को पहले रौंदते रहे हैं बीजेपी के लोग

केंद्रीय मंत्री के एक दाना चावल खरीदी करेंगे वाले बयान पर सीएम ने कहा इनका काम केवल झूठ बोलना है। आज से चार साल पहले कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अधिकारियों कों लेकर गए थे। छत्तीसगढ़ का चावल ख़रीदने की मांग की गई थी। तब इन्होने कहा आप समर्थन मूल्य से ज्यादा धान खरीद रहे हैंं। इसलिए हम आपका चावल नहीं खरीदेंगे। चावल का कोटा उन्होंने नहीं बढ़ाया। आख़िरकार हमको चावल बाजार में बेचना पड़ा। और अभी फिरसे आके झूठ बोल के जा रहे है। पहले 86 लाख किए थे अब 61 लाख कर दिए है। अभी हमें खाद्य विभाग से 61 लाख रूपये लेना है। छत्तीसगढ़ का हित चाहते तो वो पैसा छत्तीसगढ़ के विकास में लगता ये तो रोकने में लगे हुए। इन्हें छत्तीसगढ़ से तकलीफ है। छत्तीसगढ़ के मजदूरों से तकलीफ है। छत्तीसगढ़ की महतारी की तस्वीर मजबूरी में लगा ली। लेकिन आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां सीढ़ी चढ़ते हैं वहां साइड में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाए है। यह हमेशा छत्तीसगढ़ को पहले रौंदते रहे हैं। इनकी मानसिकता को नहीं बदलना है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केंद्रीय मंत्रियों के आगमन पर भी कसा तंज

भूपेश बघेल ने कहा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे ही बस्तर आए वह वैसे ही नाराज थे। सभा में भीड़ नहीं थी। आरोप पत्र जारी किए तो कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थे।। वर्चुअल कर सकते थे सभा लेकिन वह आना पसंद नहीं किया। बीजेपी के नेताओं के बीच का मौसम ठीक नहीं है। मौसम का सिर्फ बहाना बनाएं थे। मौसम इनका ठीक नहीं है। डिप्टी सीए सिंहदेव की तारीफ किए वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी जिन बातों को लेकर आए यहां और झूठ परोस के चले गए। जैसे रायपुर में कहा हम धान खरीदते है। झूठ बोले छत्तीसगढ़ सरकार खरीदती है। 265 करोड़ का गोबर राज्य कीी कांग्रेस खरीदती है। 1300 करोड़ का आरोप लगा रहे हैं। विभिन्न मंचों में खुद नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ कीतारीफ कर चुके हैं। ये केवल झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

पहले खुद अपना टिकट बचाएं चंद्राकर

बीजेपी के अजय चंद्राकर के कांग्रेस टिकट वितरण वाले बयान पर कहा बीजेपी खुद देख ले। उन्हें टिकट मिल रहा है या नहीं। वो खुद अपनी चिंता कर ले। आए हैं उनके यहां थैला लेकर। उनको ही टिकट मिलेगा। हम लोग जान रहे है पर हम कुछ बोलते नहीं है। क्या हो रहा है भारतीय जनता पार्टी में हमको पता है अजय जी अपनी चिंता करें। भूपेश बघेल ने कहा लगतार कांग्रेस की बैठक हो रही है। सीडब्ल्यूसी की बैठक खत्म होने के बाद स्ट्रीनिग कमेटी की बैठक होगी। टिकट वितरण समय पर होगा। अभी तो यह देख रहे थे कि 18 से 22 तारीख तक क्या करेंगे ये लोग।वन नेशन वन इलेक्शन कर रहे हैं तो उसके बारे में बताएं। वन नेशन वन इलेक्शन क्या लोकसभा या विधानसभा की बात करने वाले हैं क्या। इसमें वह चुप हो गए हैं वह अडानी के मामले में राहुल गांधी क्या बोल दिए मुंबई में अब वो चुप हो गए है। जहां मामला अदानी पर आया तो तत्काल वह दूसरे मुद्दे पर छोड़ देते है। वन नेशन वन इलेक्शन का क्या हुआ क्या यह लोकसभा में आ रहा है। संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है क्या उसमें यह एजेंडा है।

Post Views: 209
Tags: Bhupesh BaghelChhattisgarh Chief MinisterCongress CWC meetingCongress governmentTelangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version