Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम के जन्मदिन पर विश्वकर्मा योजना,सिख विरोधी दंगे टाइटलर पर आज हो सकते हैं आरोप तय, काशी के दौरे पर मॉरीशस के पीएम

DigitalDesk by DigitalDesk
September 11, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम के जन्मदिन पर शुरु होगी विश्वकर्मा योजना

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस साल 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा योजना शुरू होगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में यह योजना शुरू की जाएगी। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी।

मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ का वाराणसी दौरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 सम्मेलन में शामिल होने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ भारत में पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। सोमवार से मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ दो दिनों के वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वाराणसी जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वाराणसी आ रहे हैं। मॉरीशस के पीएम का यह दौरा उनके निजी कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सिख विरोधी दंगे टाइटलर पर आज हो सकते हैं आरोप तय

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सोमवार 11 सितंबर को 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय किये जा सकते हैं। जगदीश टाइटलर पर इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगों को भड़काने का आरोप लगा है। इन दंगों में 3 लोगों की मौत हुई थी। इसी मामले में पिछली सुनवाई के दौरान 6 सितंबर को कोर्ट में टाइटलर के वकील मनु शर्मा ने एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ACMM विधि गुप्ता आनंद को बताया कि CBI ने उन्हें अभी तक मामले से जुड़े दस्तावेज नहीं सौंपे हैं।

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में TDP कार्यकर्ताओं ने किया राज्यव्यापी बंद

तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी ने सियासत तेज करदी है। उन्हें गिरफ्तारी के बाद राजमुंदरी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में विपक्षी पार्टी टीडीपी ने नायडू की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सोमवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बता दें सीआईडी ने शनिवार 9 सितंबर को नंदयाल में चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया था। उन्हें विजयवाड़ा की अदालत में पेश किया गया। जहां से नायडू को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यूपी में भारी बारिश का असर,लखनऊ में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

यूपी में भारी बारिश का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर लखनऊ में सोमवार को 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई।

उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके

देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और भूस्खलन से रहवासी दहशत में हैं। इस मौसम में उत्तरकाशी जिले में कई जगहों पर सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.9 मापी गई। जिससे किसी तरह के कोई जनमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

एशिया कप,आज फिर कोलंबो में होगा भारत-पाक के बीच मुकाबला

एशिया कप 2023 सुपर-4 में रविवार 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। बारिश के चलते पूरा नहीं होगा। इससे पहले मैच रुकने तक भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना चुकी थी लेकिन बारिश आ गई। एशिया कप 2023 में फाइनल और इस भारत-पाकिस्तान मैच के लिए एक रिजर्व-डे भी रखा गया है। ऐसे अब इस मैच को रिजर्व-डे में यानी आज सोमवार 11 सितंबर को पूरा कराया जाएगा। रिजर्व-डे में भी भारतीय टीम 24.1 ओवर के आगे से इसी स्कोर के साथ खेलना शुरू करेगी। मैच में भारतीय टीम ने ओपनिंग में दमदार प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 121 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 56 रनों की पारी खेलते हुए 4 छक्के और 6 चौके जमाए. जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली।

Post Views: 193
Tags: 17 SeptemberBreaking news updateChandrababu NaiduMauritius PMPM Narendra Modi BirthdayTDP workerVishwakarma Schemevisit Kashi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version