Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: 2 सितंबर को लांच होगा सौर मिशन आदित्य एल 1, बाली में 7.0 तीव्रता वाला भूकंप,मणिपुर विधानसभा सत्र आज

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मिशन चंद्रयान के बाद अब सौर मिशन आदित्य एल 1 होगा लांच

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 भेजने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की नजर सूरज पर है। अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारने के बाद इसरो की अगली ब्रह्मांडीय खोज में सूर्य का नंबर है। इसरो ने एलान किया है उसका पहला सौर मिशन जिसका नाम आदित्य-एल1 है उसे 2 सितंबर की सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। आदित्य-एल1 सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु एल1 पर एक दूरस्थ स्थान से सौर कोरोना का निरीक्षण करेगा। यह पृथ्वी से करीब 1.5 मिलियन किमी दूर है।

बाली में भूकंप,रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

इंडोनेशिया में मंगलवार की सुबह एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्कैल पर करीब 7.0 मापी गई है। बता दें भूकंप के ये झटके इंडोनेशिया की राजधानी बाली में महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि वहां घर से लेकर तमाम चीजें हिल रहीं थीं। लोग अपने घरों से बाहर भागते दिखाई दिए। फिलहाल भूकंप के बाद हुए नुकसान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जी-20 शिखर सम्मेलन में बाइडेन का आना तय,व्हाइट हाउस ने लगाई मुहर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। वे यहां अगले माह में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में अपनी मौजूदगी दर्ज करायेंगे। व्हाइट हाउस ने इस पर एक बार फिर मुहर अपनी लगा दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति बाइडन वैश्विक स्तर पर आर्थिक सहयोग के इस प्रमुख मंच के रूप में जी-20 के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन जी-20 में वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा भी करेंगे। वे जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ ही रुस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करने पर चर्चा करेंगे।

मणिपुर में हिंसक झड़प के बाद पहली बार विधानसभा सत्र

पिछले कई दिनों से लगातार हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में मंगलवार को पहली बार विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। एक दिनी सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। वहीं कुकी समुदाय के दो मंत्रियों सहित 10 विधायकों ने सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा वे सत्र में शामिल नहीं होंगे। हालांकि सीएम एन बीरेन सिंह ने सभी की पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

सड़क पर दौड़ेगी 100 परसेंट इथेनॉल-ईंधन वाली कार,गडकरी करेंगे लॉन्च

अब देश की सड़कों पर 100 प्रतिशत एथेनॉल-ईंधन से चलने वाली कार फर्राटा भरती नजर आएंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज 29 अगस्त को टोयोटा की इनोवा कार का अनावरण करेंगे जो 100 परसेंट इथेनॉल से चलेगी। बता दें वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले और हरित वाहनों को प्रोत्साहित करने की दियाा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

1984 दंगा मामला,आज होगी टाइटलर के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई

राजधानी दिल्ली की एक अदालत में 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के मामले पर आज मंगलवार को सुनवाई होगी। पिछली बार सुनवाई के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये टाइटलर अदालत में पेश हुए थे। उस समय कोर्ट ने सीबीआई के मामले में आरोप पत्र समेत उन्हें सौंपे गए दस्तावेज की पड़ताल करने के लिए 10 दिन का समय दिया था। वहीं सीबीआई के लोक अभियोजक ने टाइटलर की ओर से दिए गए एक आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए भी समय मांगा था। जिस पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने सुनवाई के ल‍िए आज 29 अगस्‍त की तारीख तय की थी।

 

Post Views: 147
Tags: Aditya L1Bali 7.0 magnitude earthquakeManipur assembly sessionSeptember 2Solar Mission
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version