Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा, यूपी और राजस्थान में अलर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Nuh Braj Mandal Travel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा के नूंह में सोमवार 28 अगस्त को ब्रज मंडल शोभायात्रा को फिर से निकालने का ऐलान किया है। यात्रा पिछली बार हिंसा की वजह से अधूरी रह गई थी। हालांकि नूंह प्रशासन ने इस यात्रा को लेकर अनुमति नहीं दी है। बाद इसके भी नूंह में सोमवार 28 अगस्त को ब्रज मंडल शोभा यात्रा निकाली जाने को लेकर हिंदू संगठन अड़े हैं। जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट है। हरियाणा ही नहीं उत्तरप्रदेश और राजस्थान में भी सरकार ने सीमावर्ती जिलों को अलर्ट कर दिया है।

  • नूंह ब्रजमंडल यात्रा को नहीं मिली अनुमति
  • ब्रजमंडल यात्रा निकालने की जिद पर अड़े हिंदू संगठन
  • नूंह में होगी जी20 शेरपा समूह की बैठक
  • 3 से 7 सितंबर के दौरान होगी बैठक
  • बैठक के मद्देनजर प्रशासन ने नहीं दी यात्रा की अनुमति
  • 31 जुलाई को हुई थी नूंह में यात्रा के दौरान हिंसा
  • कानून-व्यवस्था के चलते नहीं दी यात्रा की अनुमति
  • डीजीपी ने की सीमावर्ती प्रदेशों के अधिकारियों के साथ बैठक

पड़ोसी राज्यों के अधिकारी के साथ डीजीपी ने की बैठक

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने नूंह ब्रजमंडल यात्रा के एलान के बाद पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास का आह्वान किया। इस दौरान यूपी, पंजाब, दिल्ली के साथ राजस्थान और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि प्रशासन ने 3 से 7 सितंबर के दौरान नूंह में होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक के मद्देनजर और 31 जुलाई की हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

29 अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद

बता दें पिछले दिनों 13 अगस्त को पोंडरी गांव में इसे लेकर महापंचायत की गई थी। जिसके सदस्यों ने कहा है कि सोमवार 28 अगस्त को नूंह के नलेश्वर शिव मंदिर पर जल अभिषेक कर ब्रिज मंडल शोभायात्रा शुरू होगी। जो फिरोजपुर झिरका शिव मंदिर जाएगी। यहां फिरोजपुर झिरका के पांडव कालीन शिव मंदिर पर जल अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद यात्रा श्रृंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा। वहीं नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकालने के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। उसने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए हैं। नूंह में रविवार रात 12 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

यूपी में कांवड़ यात्रा का समापन

वहीं यूपी में मुरादाबाद जिले में भी 28 अगस्त सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। ऐसा सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए किया जा रहा है। दरअसल उम्मीद है कि आखिरी सोमवार होने पर रविवार शाम से ही कांवड़ियों की भारी भीड़ आने लगेगी। इस दौरान ट्रैफिक संभावने और छात्रो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें प्रदेश के बहुत से जिलों में हर साल कांवड़ यात्रा बड़े स्तर पर होती है। पिछले दो साल से कोविड के चलते ये नहीं हो पायी थी। हरिद्वार के साथ गौमुख और दूसरी जगहों पर हर साल धूमधाम से और बड़ी संख्या में कांवड़िए यात्रा निकालते हैं। इस बार दो साल के बाद ऐसा हो रहा है। लिहाजा भीड़ पहले से कहीं ज्यादा होने की उम्मीद है। कांवड़िये मंदिरों में पूजा करते हैं। इस दौरान जिले में भारी संख्या में लोगों को संभालने का काम प्रशासन का होता है।

 

Post Views: 256
Tags: HaryanaNuh Brajmandal YatraRajasthan alertup
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version