Saturday, May 10, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

मिशन मून:बस कुछ ही वक्त बाकी जब चांद के दक्षिण धुव्र पर लहरायेगा तिरंगा, चंद्रयान- 3 पर दुनिया भर की नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
August 23, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। रैंप खुल जाएगा और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर आ जाएगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की और प्रज्ञान विक्रम की तस्वीर लेगा। ये तस्वीरें धरती पर भेजी जाएंगी। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश होगा।

  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचेगा भारत
  • दूसरे ग्रहों पर जाने के मार्ग भी खोलेगा चंद्रयान-3
  • रैंप खुलते ही चंद्रमा की सतह पर आ जाएगा प्रज्ञान रोवर
  • मिशन को बेहतर बनाने के साथ बैकअप प्लान तैयार
  • रूस के चंद्रमा मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद मिशन चंद्रयान 3 से उम्मीद
  • दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग
  • भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत दुनिया के चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है। यही नहीं हम यह विश्वास भी अर्जित कर सकते हैं कि दूसरे ग्रहों पर भी यह कार्य बखूबी किया जा सकता है। भारतीय वैज्ञानिक कहते हैं कि पहला काम चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराना है। इसका रोवर उतरने के बाद चांद पर मूव कर सकेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार चंद्रयान-3 आज बुधवार भारतीय समयानुसार लगभग 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग के बारे में कहा था- अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर विफल हो जाते हैं। कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) उतरेगा। बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन भी फेल हो जाएं तो भी यह लैंडिंग करने में सक्षम रहेगा।

Related posts

Indian Army Chief General Upendra Dwivedi has been given charge of the Territorial Army

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

May 10, 2025
Fake news factory operating from Pakistan amidst tension

सावधान…तनाव के बीच पाकिस्तान से चल रही फेक न्यूज की फैक्ट्री…! ऐसे जानें इन फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स की सच्चाई

May 10, 2025

वैज्ञानिकों के पास तैयार है बैकअप का भी बैकअप प्लान

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें विश्वास है कि यह एक सफल मिशन होगा। उन्होंने कहा हम सब पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले चार साल से तैयारी की जा रही थी, ये एक छोटा समय नहीं है। हमने इसका हर हिस्सा अपने मिशन को बेहतर बनाने के साथ बैकअप प्लान तैयार करने में भी लगाया। उन्होंने कहा कि इसरो ने बैकअप प्लान का भी बैकअप तैयार कर लिया है। इस मिशन में अब तक जो कुछ हुआ है वह हमारी योजना के अनुसार ही हुआ है। सिस्टम का कई स्तर पर सत्यापन किया गया इसके बाद लैंडिंग की तैयारी की है इतना ही नहीं लैंडर की सेहत भी बिल्कुल ठीक है।

पुरानी गलतियों से इसरो ने लिया सबक

पिछली बार चंद्रयान-2 असफल हो गया था। इससे मिले सबक पर इसरो प्रमुख सोमनाथ का कहना है चंद्रयान-2 के समय अंतिम चरण तक सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन हम सॉफ्ट लैंडिंग कराने में हम कामयाब नहीं हो सके। हम अधिक स्पीड से उतरे, जिससे हम असफल रहे। चंद्रयान-2 के दौरान एक गलती यह थी कि हमने लैंडिंग स्थल को 500 मीटर x 500 मीटर के सीमित क्षेत्र में रखा था। चंद्रयान 3 से पहले हमने कुछ कमियां पता कर ली थीं। जिनका सामना यान को करना पड़ रहा था। ऐसे में हमने उसका समाधान किया। तब उतरते समय लैंडर मॉड्यूल नियंत्रण से बाहर हो गया था। लेकिन इस बार बेहतर तरीके से तैयारी की गई है। पिछली गलतियों से सबक सीखा है। गलतियों को सुधार लिया गया है।

लाइव इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम करीब सवा 5 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। बता दें पीएम वह दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। इसलिए वह वर्चुअली शामिल हो रहे हैं।

मिशन की सफलता के लिए हवन पूजन

वहीं, मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पूजा-पाठ और हवन किए जा रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए विशेष अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। चंद्रयान-3 के अभूतपूर्व मिशन की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए पूरे भारत में विभिन्न धर्मों से जुड़े धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। दुनिया भर में प्रार्थनाएं गूंज रही हैं, क्योंकि विभिन्न धार्मिक संबद्धताओं के लोग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत के चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए एकजुट हो रहे हैं। धार्मिक सीमाओं के बावजूद, लोग चंद्रयान-3 मिशन को अपना समर्थन देने के लिए एक साथ आ रहे हैं। एकजुटता का यह प्रदर्शन दुनिया भर में फैल रहा है, लोग इसकी सफलता को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थनाओं में भाग ले रहे हैं, धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं और विविध अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं।

ऋषिकेश में की गई गंगा आरती

भारत के चंद्र मिशन की सफलता के लिए ऋषिकेश में गंगा आरती की गई। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा आरती की गई। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर विशेष गंगा आरती की गई। आरती से पहले घाट पर श्रद्धालुओं ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन पूजन किया। इस मौके पर प्रमुख आध्यात्मिक नेता स्वामी चिदानंद मुनि ने परमार्थ निकेतन घाट पर हवन पूजन और आरती का नेतृत्व किया। जहां भक्त मिशन की जीत के लिए दैवीय हस्तक्षेप की मांग करने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि वेदों से लेकर विज्ञान तक हमारे देश का लोहा दुनिया मान रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत दक्षिणी ध्रुव पर अपना परचम लहराएगा।

Post Views: 159
Tags: Mission Chandrayaan 3MoonPragyan RoverSouth PoleVikram Lander
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

slide 1 to 3 of 3
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi has been given charge of the Territorial Army

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

स्पेशल
India retaliated against Pakistan 4 Pakistani airbases were destroyed in missile attack

भारतीय सेना ने खोदी पाकिस्तान की कब्र….पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम ध्वस्त…फतेह मिसाइल को हवा में ही मार गिराया..भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक में हड़कंप

स्पेशल
Pakistan was completely shaken by the rapid counter-attacks from India

भारतीय सेना का काउंटर अटैक….क्या जान बचाने के लिए बंकर में छिप गए थे शहवाज शरीफ ?…पाक का चाइनीज डिफेंस सिस्टम हुआ फैल

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 10, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version