Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी की सियासत पाल बदलने को आतुर मायावती के ये सांसद,चुनाव से पहले बढ़ सकती है बसपा सुप्रीमों की परेशानी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections,
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीतियां बनाई जा रही है। चुनाव से पहले नेताओं के दल- बदल की राजनीति भी शुरू हो चुकी है। तमाम दल के नेता अलग-अलग दलों में शामिल होने की तैयारी में हैं।
कुछ पाला बदल चुके हैं तो कुछ इसकी तैयारी में नजर आ रहे हैं। बात करें उत्तरप्रदेश की तो यहां लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें हैं। ऐसे मेें सबसे अधिक ध्यान यूपी पर है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। बसपा के तीन सांसद कई दिनों से बगावती तेवर में दिख रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ महीनों के दौरान बसपा के कई सांसदों की दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आए हैं। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो एक ओर जहां संगठन को मजबूत करने में जुटी है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

  • यूपी में हैं लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें
  • नेताओं का सबसे अधिक ध्यान यूपी पर है
  • पाला बदलने की तैयारी में कई नेता
  • बसपा के तीन सांसदों ने दिखाए बगावती तेवर
  • सांसद मलूक नागर ने की जयंत चौधरी की तारीफ
  • चर्चा में सांसद श्याम सिंह यादव की सीएम योगी से मुलाकात
  • साइकिल पर सवार होने को बेताब अंबेडकर नगर सांसद रितेश

बसपा के एक सांसद की तस्वीर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ चर्चा में आई थी। वहीं बसपा के दूसरे सांसद बिजनौर के मलूक नागर का बयान भी अब सुर्खियों में हैं। बता दें कुछ दिनों पहले बसपा सांसद रितेश पांडे और सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी। खास बात यह है कि रितेश पांडे के पिता राकेश पांडे 2022 में सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।जबकि रितेश पांडे अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से सांसद हैंं। जिनके साथ अखिलेश यादव की तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि पिता की तरह रितेश भी बसपा का दामन छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो सकते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सुर्खियों में सांसद नागर का ये बयान

वहीं बसपा सांसद मलूक नागर ने हाल ही में आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की तारीफ की थीी। उन्होंने कहा है कि वे मानते हैं कि पश्चिम यूपी में जयंत चौधरी के पास बड़ा जनाधार है। वे जिधर भी जाएंगे उधर का पल्ला भारी होने में देर नहीं लगेगी। बता दें बसपा सांसद का बयान ऐसे समय आया है जब आरएलडी बिजनौर सहित 11 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मन बना रही है। उसने इंडिया गठबंधन से 11 सीटें मांगी हैं। मलूक नागर लोकसभा की बिजनौर सीट से बसपा के सांसद हैं।

बसपा सांसद की सीएम योगी से मुलाकात

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की मेल मुलाकात भी सर्खियों में रहती है। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी से 29 मार्च को मुलाकात की तस्वीर शेयर की। हालांकि उन्होंने इन मुलाकातों को औपचारिक बताया। इसके बाद जब केंद्र की मूल सरकार ने बजट पेश किया था। उन्होंने बजट की भी तारीफ की थी। बजट के बाद जौनपुर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 5 रेलवे स्टेशनों को चुना गया था। इसपर श्याम सिंह यादव ने इसकी सराहना की थी और कहा था भारत सरकार की ओर से पेश किए गए बजट 2024 में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जौनपुर जिले में रेलवे स्टेशन शामिल हुए हैं। वे कई बार सांसद में आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात की थी। सांसद ने कहा उन्होंने पांच स्टेशन को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किये जाने की मांग की थी। केन्द्र सरकार ने इस तरफ ध्यान दिया।

Post Views: 195
Tags: akhilesh yadavbspJayant ChowdharyLok Sabha ElectionsMayawatiMPRebelUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version