Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन,बोले सिंहदेव कोटा सिस्टम से नहीं बटेंगे टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 16, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में सत्ता धारी दल कांग्रेस ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। स्वतंत्रता दिवस की देर रात कांग्रेस चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण के फार्मूले और चुनावी रणनीति के साथ ही प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों की स्थिति और प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्य सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।

  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक
  • सीटों की स्थिति,प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन
  • सीएम भूपेश के साथ शैलजा ने बनाई रणनीति
  • अब प्रत्याशियों को खोजेगी कांग्रेस
  • प्रदेश की सभी 90 सीटों पर की चर्चा
  • सीएम बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रहीं मौजूद
  • डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी रहे बैठक में मौजूद

बैठक से पहले राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने टिकट वितरण में गुटबाजी की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि टिकट वितरण के लिए कोई कोटा तय नहीं किया गया है। केवल चुनाव जीतने की क्षमता ही टीकट का मुख्य आधार होगा। टिकट वितरण में यह नहीं देखा जाएगा कि ये दावेदार टीएस बाबा के गुट हैं या किसी दूसरे के। बता दें कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में चुनाव समिति की यह बैठक देर रात तक चली। जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का फार्मूला तैयार किये जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही टिकट बांटने की प्रक्रिया को लेकर रणनीति बनाई गई। कांग्रेस चुनाव समिति ने बैठक में इस बात पर सहमति दी है कि ब्लॉक स्तर पर दावेदारों के आवेदन लिए जाएंगे। 5 नामों का पैनल तैयार किया जाएग। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 24 अगस्त तक ब्लॉक की मीटिंग होगी। जिसमें दावेदारों की ओर से मिले आवेदन में एक या दो से लेकर पांच नामों तक का पैनल बनाया जा सकता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

स्क्रीनिंग कमेटी करेगी नाम तय

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की माने तो 26 अगस्त तक सभी आवेदन और प्रस्ताव पत्र पीसीसी में जमा होंगे। 29 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी जिला कांग्रेस समितियों की बैठक होगी। बैठक के बाद मिले सभी आवेदन पत्रों के साथ पांच नामों को 31 अगस्त तक पार्टी प्रदेश कार्यालय में जमा करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जानकारी दी है। बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के फार्मूले और रणनीति पर मंथन किया गया। पार्टी चुनाव समिति की बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चली। जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का फार्मूला तैयार किये जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही टिकट बांटने की प्रक्रिया को लेकर रणनीति बनाई है।

Post Views: 212
Tags: chhattisgarh assembly electionCM Bhupesh BaghelCongress Election CommitteeShailja Kumarts singhdev
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version