Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कांग्रेस के सुरजेवाला ने बीजेपी के वोटर्स को बताया राक्षस और दे दिया श्राप!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 14, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Randeep Surjewala
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर रणदीप सुरजेवाला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी को वोट देने वालों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है। हरियाणा के कैथल में कांग्रेस के जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान रणदीप सुरजेवाला जनता को राक्षस बताया। रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी को वोट देने वाले और उसके समर्थकों को राक्षस प्रवृत्ति का करार देते हुए कहा कि वे महाभारत की इस धरती से उनको श्राप देते हैं। सुरजेवाला के इस बयान पर एक ओर जहां राजनीति गरमा गई है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • हरियाणा के कैथल की जनसभा में बोले सुरजेवाला
  • कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला के विवादित बोल
  • मप्र कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर हैं रणदीप सुरजेवाला
  • सुरजेवाला ने बीजेपी के समर्थकों को बताया राक्षस
  • बीजेपी के वोटर्स को सुरजेवाला ने बताया राक्षस
  • कहा—बीजेपी के समर्थक राक्षस हैं
  • महाभारत की धरती से वे उन्हें श्राप देते हैं

हरियाणा के कैथल में कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन

सुरजेवाला ने मंच से ही बीजेपी और जेजेपी के लोगों को श्राप दिया और कहा आज महाभारत की इस धरती से वे श्राप देते हैं कि बीजेपी जेजीपी के राक्षसों, तुम लोग राक्षस हो। जो बीजेपी और जेजेपी का समर्थक है। जो इन पार्टियों को वोट देता है वह राक्षस प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कसा तंज

इस पर मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सुरजेवाला को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सुरजेवाला जी राक्षस जनता नहीं कांग्रेसी हैं। जिन्होंने दशकों तक देश पर राज किया। लेकिन दानवों की तरह केवल लूट-पाट मचाई। घोटालों की दम पर स्वयं के घर भर लिये। इतने अत्याचार किये कि जनता में त्राहिमाम मच गया। आशीष अग्रवाल ने कहा अपने कुकर्मों के चलते आज कांग्रेस को देश की जनता ने राजनीति से बाहर कर दिया तो जनता को श्राप देकर राक्षस बताया जा रहा है। इस तरह कांग्रेसी जनता के प्रति अपनी असली मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

वो श्राप दे रहे हैं और देश कर रहा है तरक्की

वहीं सांसद नायब सैनी ने कहा कांग्रेस ने देश के सामने समस्याएं पैदा की है। कांग्रेस के लोग इसलिए इस तरह के श्राप देते रहते है। ​जिससे देश तरक्की न करें आगे न बड़े, लेकिन जब कांग्रेस के लोग इस तरह के श्राप देते हैं तो देश विकास की ऊंचाइयों को छूता है। रणदीप सुरजेवाला को यह भी समझना चाहिए कि कांग्रेस ने इस देश पर लंबे समय तक शासन किया है। कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर पहुंचाया है। कांग्रेस ने ही देश की समस्याओं को जन्म देने का काम लंबे समय तक कांग्रेस ने किया। आज भी कांग्रेस के मुखिया किस तरह की बातें करते हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला को यह भी देखना चाहिए। बीजेपी सांसद ने कहा देश की जनता को आज लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों को हर तरह की सुविधा मिल रही हैं। ऐसे में कांग्रेस को जब लगने लगा कि अब उन्हें कहीं भी 12 बीघे दाना तक दिखाई नहीं देता है तो उन्होंने देश की जनता को ही श्राप देना शुरू कर दिया है।

हरियाणा में भी सियासी संग्राम

वहीं रणदीप सुरजेवाला के इस बयान पर हरियाणा में भी सियासी संग्राम मच गया। हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने निशाना साधा और कहा रणदीप सुरजेवाला की यह बौखलाहट है। उन्होंने यह तक कह दिया है कि वोट देने वाला भी इतना निंदनीय है कि वह राक्षस है। इसी की चलते कांग्रेस ने पूरी जनता को ही नकार दिया है। उन्होंने जो बीजेपी को वोट देता है उसे राक्षस बता दिया क्योंकि वोट लोग भाईचारे में देते हैं। कौन किसको वोट देता है। यह उसका अधिकार है, लेकिन जो सुरजेवाला ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं वो गलत हैं। उन्होंने तो पूरी जनता को ही राक्षस की डिग्री दे दी। इससे नीचा काम और क्या हो सकता है।

Tags: BJP VotersCurseHaryanaKaithalMonsterPublic MeetingRandeep Surjewala
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version