Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का अंतिम दिन,पीएम देंगे चर्चा का जवाब,उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 10, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का अंतिम दिन,पीएम देंगे चर्चा का जवाब

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से लोकसभा में चर्चा हुई। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इस प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की। इस चर्चा में राहुल गांधी भी शामिल हुए। तीन दिनों तक 18 घंटे संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इसके बाद आज 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा का जवाब देंगे।

पीएम मोदी 4 बजे देंगे अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में जवाब

अविश्वास प्रस्ताव पर आज गुरुवार 10 अगस्त को चर्चा का आखिरी दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद विपक्ष की ओर से यदि मतदान की मांग की गई तो सदन में मतदान कराया जाएगा। मोदी सरकार के खिलाफ यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले 20 जुलाई 2018 को तेलुगू देशम पार्टी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। तब मोदी सरकार को 325 वोट मिले थे जबकि विपक्ष में 126 वोट डाले गए।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट

देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पौड़ी में जबरदस्त बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन चार जिलों में गुरुवार को रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के साथ चमोली जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की माने तो चंपावत, उधम सिंह नगर,नैनीताल और पौड़ी जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

यूपी विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन

उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही। गुरुवार को कार्य संचालन नियमावली के नए नियम पर बहस होगी। कार्यवाही में विधायक इस बार ऑनलइन जुड़ सकेंगे। नए नियम पर आज बहस होने की उम्मीद है।

नूंह हिंसा, अब पुलिस का चला बुलडोजर

हरियाणा के नूंह जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद भड़की हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई जारी है। नूंह के बाद आसपास फैली इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी। करीब 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यहां अब बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। कई लोगों के घरों पर खट्टर सरकार ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। जिनमें से ज्यादातर अल्पसंख्यकों के घर हैं। प्रशासन अब तक 12 सौ से ज्यादा अवैध इमारतों को गिरा चुका है।

Tags: Central GovernmentI.N.D.I.A.Lok SabhaNDANo confidence motionPM Narendra ModiRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version