Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सीमा हैदर के मामले में विदेश मंत्रालय ने कही बड़ी बात,जानिए भारत और पाकिस्तान किस नजर से देख रहा है मामला

भारत ने कहा जांच जारी,पाकिस्तान ने मांगा काउंसलर एक्सेस

DigitalDesk by DigitalDesk
July 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
सीमा हैदर के मामले में विदेश मंत्रालय ने कही बड़ी बात,जानिए भारत और पाकिस्तान किस नजर से देख रहा है मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की लव स्टोरी कई एंगलों से देखी जा रही है। यह कहानी अब भारत और पाकिस्तान के बीच सुनी जाने लगी है। सीमा हैदर के मामले में जहां एक ओर पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक पहुंच यानी काउंसलर एक्सेस मांगी है। वहीं इसे लेकर विदेश मंत्रालय की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें नियमित मीडिया ब्रीफिंग में एक प्रश्न के जवाब में मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें इस मामले की जानकारी है। सीमा की अदालत में पेशी हुई है और उसके बाद वो जमानत पर बाहर हैं। मामले की जांच जारी है। यह मामला क्योंकि अदालत के समक्ष विचाराधीन है। इसलिए वो इस पर और अधिक कुछ नहीं कहना चाहेंगे। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं और बीते कई दिनों से वह भारत के ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा और चार बच्चों के साथ रह रही हैं। सीमा सचिन और चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई है। भारत आने के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और वह शाकाहारी हो गई हैं।

पाकिस्तान को है भारत के जवाब का इंतजार

उधर पाकिस्तान ने भारत से सीमा हैदर को लेकर राजनयिक पहुंच मांगने के अलावा उससे संबंधित भारतीय मीडिया में जारी खबरों को प्रमाणित करने को भी कहा है। पड़ोसी मुल्क ने सीमा और उसके चार बच्चों की सलामती के बारे में जानकारी मांगी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पर कहा कि हमने राजनयिक पहुंच के लिए भी आग्रह किया है और हम इंडिया की तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026

भारत में काफी चर्चित है सीमा सचिन की लव स्टोरी

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सुबह से लेकर रात तक तमाम चैनलों के लिए इंटरव्यू देती सीमा की कहानी अब तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। तमाम जांच एजेंसियां जांच कर रही है। सीमा से पूछताछ भी हुई है लेकिन अभी तक जांच एजेंसिया यह बताने में भी कामयाब नहीं हो पाई हैं कि सीमा पाकिस्तान की जासूस है या नहीं। कुल मिलाकर यूपी एटीएस सीमा हैदल के पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है। कई घंटों की पूछताछ के बाद सीमा का दुखी हो गई,उसने मीडिया से कहा कि मैं सिर्फ सचिन के प्यार के चलते भारत आई हूं और किसी भी हाल में पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। वहां जाउंगी तो मेरी मौत निश्चित है। सीमा ने यह भी कहा कि भले ही मुझे डिटेंशन सेंटर में रखे बस,सचिन और मेरे बच्चे मेरे साथ रहें। पर भारत से जाना नहीं चाहूंगी।

Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version