Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में FIR दर्ज,गृहमंत्री शाह की रैली पर फिरा पानी, BJP दक्षिण राज्यों को लेकर बनाएगी रणनीति

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिग्विजय सिंह ने की गुरु गोलवलकर को लेकर टिप्पणी,इंदौर में FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को एक तस्वीर के साथ संघ के गुरु गोलवलकर को लेकर ट्वीट करना महंगा पड़ सकता है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए इंदौर में FIR दर्ज कराई गई है। शिकायती आवेदन फरियादी अधिवक्ता राजेश जोशी द्वारा दिया गया है। जिस आधार पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 153 ए, 469 ,500 और 505 आइपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की है। बता दें दिग्विजय सिंह ने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा’गुरु गोलवलकर जी के दलितों-पिछड़ों के साथ मुसलमानों के लिए और राष्ट्रीय जल जंगल जमीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए।

बारिश के चलते दिल्ली में गृहमंत्री शाह की रैली रद्द

दिल्ली में बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत रविवार को गृह मंत्री अमित शाह बड़ी रैली आयोजित की गई थी। लेकिन मौसम विभाग की ओर से भारी की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए बीजेपी ने ये रैली रद्द कर दी है। बता दें दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से रविवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

टोरंटो वाणिज्य दूतावास के बाहर भारतीयों खालिस्तानियों के विरोध में लगाए नारे

भारतीय दूतावासों के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। खालिस्तान समर्थकों ने शनिवार 8 जुलाई को कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में भारतीय समुदाय के लोगों ने टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर तिरंगे के साथ खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया। इतना ही नहीं भारतीयों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

बीजेपी की दक्षिण के राज्यों की बैठक आज

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज बीजेपी की तीसरी बैठक हैदराबाद में होगी। ये बैठक 6 जुलाई से चल रही है। रविवार को होने वाली बैठक में दक्षिण के राज्यों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा,अंडमान, लक्षद्वीप, तेलंगाना के नेताओं को बुलाया गया है।

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली देहरादून हाईवे पर भाारी वाहनों पर रोक

यूपी के मेरठ में कांवड़ियों की यात्रा को देखते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। कांवड़ियों के संख्या बढ़ने के बाद इस हाईवे को वन-वे किया जा सकता है। हाईवे ही नहीं शहर के अंदर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है। जिससे कांवड़ियों को किसी तरह की की परेशानी ना हो। वहीं भारी वाहनों को गाजियाबाद के साथ मुजफ्फरनगर में रोक दिया गया है। मेरठ के यातायात एसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर और हरिद्वार पुलिस से लगातार संपर्क है।

एमपी और राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में इन दिनों भारी बारिश की सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में एमपी और राजस्थान के साथ 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और एवलांच की चेतावनी जारी की है।

Post Views: 418
Tags: Amit ShahDelhi rally cancelledDigvijay SinghGuru GolwalkarHeavy RainIndoretoronto Commerce embassy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version