Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:महाराष्ट्र में महापॉलिटिक्स ड्रामा चालू आहे, पीएम मोदी का चुनावी राज्यों का दौरा, सैफ चैंपियनशिप फिर भारत के नाम

DigitalDesk by DigitalDesk
July 5, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में महापॉलिटिक्स ड्रामा चालू आहे, दोनों पवार गुट दिखाएंगे आज ‘पावर’

महाराष्ट्र में एनसीपी में दो फाड के बाद ये लड़ाई पवार बनाम पवार में बदल गई है। इस बीच आज बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने अपने समर्थक विधायकों , सांसदों की अलग अलग बैठक बुलाई है। शरद पवार गुट की बैठक दोपहर एक बजे दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में बुलाई गई तो वहीं अजित गुट की बैठक उपनगरीय बांद्रा के भुजबल नॉलेज सिटी में होगी।

पीएम मोदी का चुनावी राज्यों का दौरा,पहले जाएंगे छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य केो देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्यों का दौरा करने वाले हैं। वे 7 और 8 जुलाई को छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। पीएम यूपी भी जाएंगे। इस दौरान वे लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की करीब 50 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर इन राज्यों को सौगात देंगे। बता दें उत्तर प्रदेश को छोड़कर इन सभी राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सबसे पहले रायपुर पहुंचेंगे। जहां वह रायपुर विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छह लेन के खंडों सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजस्थान में सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन आज

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आने के साथ ही बीजेपी हर मोर्चे पर गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति के तहत काम कर रही हैं। पिछले माह जयपुर में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन किया था। वहीं अब बीजेपी महिला अत्याचार से जुड़े मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन की अगुवाई बीजेपी का महिला मोर्चा करेगा। 5 जुलाई को होने वाले इस प्रदर्शन में महिला मोर्चे की कार्यकर्ता थाली बजाकर गहलोत सरकार को जगाने का काम करेगी

सीधी पेशाब कांड,सीएम शिवराज सख्त, बताया मानवता को कलंकित करने वाली घटना

सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में सीएम शिवराज सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध के लिए कठोरतम सजा कठोरतम शब्द भी कम है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कठोरतम सजा दी जाए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसी कार्रवाई जो उदाहरण बने। अपराधी को कोई जाति नहीं होती। कोई धर्म नहीं होता और ना कोई पार्टी होती है। अपराधी केवल अपराधी है। उसे सजा मिलेगी।

आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार

पेशाब कांड में आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को रात दो बजे गिरफ्तार किया। कुंबरी के खेर हवा गांव में पकड़ा गया। प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी युवक पर पेशाब किया था। सीएम शिवराज ने दिए हैं एनएसए लगाने के निर्देश। आरोपी के घर बुलडोजर चलाने के भी निर्देश दिए।

भारतीय फुटबॉल टीम ने किया सैफ चैंपियनशिप टूर्नामेंट को अपने नाम

गोलकीपर गुरप्रीत सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप टूर्नामेंट जीतने में कामयाब हो गई है। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में मंगलवार चार जुलाई को कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया है। भारतीय टीम की ये लगातार दूसरी जीत है। वहीं कुल नौवीं बार खिताब पर कब्जा किया है। बता दें निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें एक एक की बराबरी पर थी। 30 मिनट के अतिरिक्त टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ जिसमें वहां भारत ने 5.4 से मैदान जीत लिया।

एमपी यूपी के साथ देश के 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश भर में मानसून छा गया है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश में अब तक सामान्य से 9ः कम बारिश हुई है। गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। गुजरात में 301 मिमी, जो सामान्य से 111 प्रतिशत ज्यादा है।
राजस्थान में 170 मिमी जो सामान्य से 142 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सबसे कम बारिश हुई है। तेलंगाना में 71 मिमी जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। आंध्र प्रदेश में 78 मिमी बारिश हुई। इधर दिल्ली में खराब मौसम के कारण तीन फ्लाइट्स को दिल्ली से डायवर्ट किया गया। 1 को लखनऊ और 2 फ्लाइट्स को अमृतसर एयरपोर्ट रवाना किया गया।

Post Views: 214
Tags: BJPChhattisgarhelection statemaha political dramaMaharashtraperformancepower factor pm narendra modiRajasthansaif championship
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version