Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

शाह ने वसुंधरा से क्यों कराया अपने से पहले भाषण?, शाह के इस कदम से बढ़ी राजस्थान बीजेपी में हलचल

DigitalDesk by DigitalDesk
July 1, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर की जनसभा में राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस जनसभा से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। इसमें अमित शाह राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इशारा कर रहे हैं, शाह इशारे से वसुंधरा राजे के भाषण के लिए कह रहे हैं। इसके बाद गृह मंत्री के कहने पर राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाषण देने के लिए उठती हैं।

  • शाह ने उदयपुर में कांग्रेस को निशाने पर लिया
  • कहा-राहुल पीएम बने तो केवल और केवल भ्रष्टाचार होगा
  • ‘बेटे को सीएम बनाने गहतोल कर रहे है मेहनत
  • अमित शाह ने सुधारी राजेन्द्र राठौड़ की गलती
  • वसुंधरा को भाषणा का मौका देकर खत्म की गुटबाजी

बता दें जन सभा में मंच संभाल रहे वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से बड़ी चूक हो गई। उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दरकिनार करते हुए सीधे गृहमंत्री अमित शाह को संबोधन के लिए आमंत्रित कर दिया। इसे राठौड़ की भूल कहें या ताबड़तोड़ सभाओं की थकान मंच पर जो हुआ वो चर्चा का विषय बन गया। हालांकि मंच पर ही बात का बतंगड़ बनता इससे पहले खुद अमित शाह ने बात को संभाल लिया। उन्होंने अपने नाम की घोषणा के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ी और वसुंधरा को मौका देते हुए संबोधन के लिए भेजा। जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल कांग्रेस की ओर से लगातार बीजेपी में गुटबाजी के तंज कसे जाते रहे हैं। ऐसे में वसुंधरा राजे का संबोधन नहीं होने पर विरोधियों को एकबार फिर बीजेपी के खिलाफ मौका मिल जाता। ऐसे में शाह ने मौके की नजाकत समझते हुए ऐसा नहीं होने दिया। शाह ने खुद माैके पर बात संभालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर विपक्ष को मौन करने के साथ ही वसुंधरा का भी मान बढ़ाया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गहलोत बनाना चहते हैं बेटे को सीएम

इस दौरान अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। और कहा गहलोत इस उम्र में भी इधर.उधर घूम रहे हैं। अगर कोई उन्हें बीजेपी की इस सभा का वीडियो भेज दे तो उन्हें पता चल जाएगा कि अब गहलोत की सरकार के जाने का समय आ चुका है। शाह ने कहा दरअसल गहलोत इतनी मेहनत केवल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे अपने बेटे वैभव गहलोत को राज्य का सीएम बनाना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा गहलोत उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि यह मामला उन्होंने स्पेशल कोर्ट में चलाया होता तो हो सकता है अबब तक हत्यारें फांसी पर लटक चुके होते।

राहुल पीएम बने तो घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार नियति बन जाएगी

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्री्य अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गंधी अगर पीएम बने तो घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार राजस्थान की नियति बन जाएगी। मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। यही वजह है कि आज 21 पार्टियां एक साथ मिलकर राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती हैं। इस दौरान शाह ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि आज पूरे विश्व में भारत को सम्मान की नजरों से देखा जा रहा है। पीएम मोदी को सम्मान मिलता है तो यह केवल बीजेपी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह देश का समम्मान है मेवाड़ का और राजस्थान के लोगों का सम्मान है।

Post Views: 295
Tags: Amit Shahrajasthan assembly electionspeechudaipur public meetingVasundhara Raje Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version