Thursday, May 29, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

क्या है कांग्रेस का प्लान 66,दिग्विजय की रिपोर्ट पर किसे मिलेगा टिकट,किसका कटेगा पत्ता

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2023
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
kamalnath cong
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी लगातार हर मोर्चे पर संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन सीटों का जिम्मा ले रखा जहां से लगातार कांग्रेस हार रही है। इन हारी हुई सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने ओर जीताने का जिम्मा दिग्विजय सिंह उठाए हुए हैं। बता दें कांग्रेस पहले इन 66 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करेगी। क्योंकि दिग्विजय सिंह ने इन सीटों की सर्वे रिपोर्ट पीसीसी चीफ कमलनाथ के हवाले कर दी है। जिस पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

  • क्या है कमलनाथ-दिग्विजय का प्लान
  • एक माह में इन सीटों पर टिकट का ऐलान
  • दिग्विजय सिंह ने सौंपी रिपोर्ट
  • कमलनाथ को सौंपी MP की रिपोर्ट
  • 66 सीटों का टिकट फॉर्मूला तैयार!
  • कमलनाथ को सौंपी रिपोर्ट की कॉपी
  • कांग्रेस इन सीटों पर जल्द करेगी प्रत्याशियों का ऐलान!
  • कांग्रेस के सर्वे ने किया बीजेपी को एक्टिव
  • कांग्रेस पर डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज
  • कहा—वीडी शर्मा को सौंपे दिग्विजय अपनी रिपोर्ट!
  • ‘इन 66 सीटों पर तो जीत रही है बीजेपी’

कांग्रेस ने ऐसी 66 सीटें फाइनल की थी। जिस पर पार्टी को पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने इन सीटों पर पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा उठाया था। दिग्विजय सिंह ने इन सभी 66 सीटों का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने 66 सीटों की विस्तृत रिपोर्ट की तैयार कर उसे कमलनाथ को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि कौन कांग्रेस के लिए सही प्रत्याशी होगा। अब कांग्रेस कमेटी एक हफ्ते में इस पूरी रिपोर्ट का एनालिसिस करेगी। जिसके बाद ही इन सीटों पर दावेदारों के नामों पर भी एक हफ्ते में मुहर लगाई जाएगी। खास बात यह है कि अगले एक महीने में कांग्रेस इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। जिसमें सर्वे सबसे बड़ा आधार माना जा रहा है अगर कांग्रेस इन 66 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करती है तो फिर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो जाएगी।

Related posts

spying for Pakistan

राजस्थान में पकड़ाया पाकिस्तान का एक और जासूस…जासूस निकला कांग्रेस का ये कनेक्शन…बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा…

May 29, 2025
Prime Minister Narendra Modi is reaching Patna on his visit to Bihar

बिहार में पीएम मोदी आज करेंगे चुनाव अभियान का आगाज… देंगे करोड़ों की ये सौगात

May 29, 2025

दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट पर मंथन करेंगे कमलनाथ

वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट में कौन सी सीट के लिए है सबसे प्रमुख दावेदार कौन है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी है। इस पर एक हफ्ते में पूरी रिपोर्ट का गहनता के साथ एनालिसिस किया जाएगा। इतना ही नहीं दावेदारों के नाम पर भी एक सप्ताह में मुहर लगनी शुरू हो जाएगी। कांग्रेस के इस सर्वे पर बीजेपी भी एक्टिव हो गई है।

वीडी को सौंपे दिग्विजय अपनी रिपोर्ट-नरोत्तम मिश्रा

राज्य के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सर्वे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह को इन सीटों की जानकारी हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपनी चाहिए थी। क्योंकि इन सभी 66 विधानसभा सीटों पर तो बीजेपी पहले से ही जीत दर्ज करती आ रही है। दिग्विजय सिंह स्वयं कई बार कह चुके हैं। वे जहां जाते हैं वहां कांग्रेस हार जाती है। लेकिन इस बार टिकट दिलवाने पर दिग्विजय सिंह का अधिक जोर दिखाई दे रहा है। दरअसल दिग्विजय की नजर कहीं और है।

चुनाव का काउंटडाउन शुरु

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब केवल कुछ महीने का ही समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देने लगे हैं। बीजेपी जहां सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को लेकर लोगों को साध रही है। वहीं कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह साझा नेतृत्व पार्टी के लिए 2023 का प्लान बना रहे हैं। हालांकि ये आने वाला वक्त ही बतायेगा कि कांग्रेस का प्लान कैसे काम करेगा। बीजेपी किस तरह उसे निस्तेज करती है।
दिग्विजय सिंह ने इन 66 सीटों की रिपोर्ट सौंपी

Post Views: 82
Tags: 66 Assembly Seat PlanAssembly Election 2023BJPCongressDigvijay SinghKamal Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

slide 1 to 3 of 3
सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

मुख्य समाचार
Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान खोला माथे पर तिलक और कलाई पर कलावा बांधने का राज..जानें क्या है इसकी वजह

मुख्य समाचार
BSP supremo Mayawati

जानें मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली का ये बंगला…क्या हैं सरकारी बंगला खाली करने की वजह

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 29, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version