क्या है कांग्रेस का प्लान 66,दिग्विजय की रिपोर्ट पर किसे मिलेगा टिकट,किसका कटेगा पत्ता

kamalnath cong

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी लगातार हर मोर्चे पर संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन सीटों का जिम्मा ले रखा जहां से लगातार कांग्रेस हार रही है। इन हारी हुई सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने ओर जीताने का जिम्मा दिग्विजय सिंह उठाए हुए हैं। बता दें कांग्रेस पहले इन 66 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करेगी। क्योंकि दिग्विजय सिंह ने इन सीटों की सर्वे रिपोर्ट पीसीसी चीफ कमलनाथ के हवाले कर दी है। जिस पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस ने ऐसी 66 सीटें फाइनल की थी। जिस पर पार्टी को पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने इन सीटों पर पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा उठाया था। दिग्विजय सिंह ने इन सभी 66 सीटों का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने 66 सीटों की विस्तृत रिपोर्ट की तैयार कर उसे कमलनाथ को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि कौन कांग्रेस के लिए सही प्रत्याशी होगा। अब कांग्रेस कमेटी एक हफ्ते में इस पूरी रिपोर्ट का एनालिसिस करेगी। जिसके बाद ही इन सीटों पर दावेदारों के नामों पर भी एक हफ्ते में मुहर लगाई जाएगी। खास बात यह है कि अगले एक महीने में कांग्रेस इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। जिसमें सर्वे सबसे बड़ा आधार माना जा रहा है अगर कांग्रेस इन 66 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करती है तो फिर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो जाएगी।

दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट पर मंथन करेंगे कमलनाथ

वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट में कौन सी सीट के लिए है सबसे प्रमुख दावेदार कौन है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी है। इस पर एक हफ्ते में पूरी रिपोर्ट का गहनता के साथ एनालिसिस किया जाएगा। इतना ही नहीं दावेदारों के नाम पर भी एक सप्ताह में मुहर लगनी शुरू हो जाएगी। कांग्रेस के इस सर्वे पर बीजेपी भी एक्टिव हो गई है।

वीडी को सौंपे दिग्विजय अपनी रिपोर्ट-नरोत्तम मिश्रा

राज्य के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सर्वे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह को इन सीटों की जानकारी हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपनी चाहिए थी। क्योंकि इन सभी 66 विधानसभा सीटों पर तो बीजेपी पहले से ही जीत दर्ज करती आ रही है। दिग्विजय सिंह स्वयं कई बार कह चुके हैं। वे जहां जाते हैं वहां कांग्रेस हार जाती है। लेकिन इस बार टिकट दिलवाने पर दिग्विजय सिंह का अधिक जोर दिखाई दे रहा है। दरअसल दिग्विजय की नजर कहीं और है।

चुनाव का काउंटडाउन शुरु

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब केवल कुछ महीने का ही समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देने लगे हैं। बीजेपी जहां सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को लेकर लोगों को साध रही है। वहीं कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह साझा नेतृत्व पार्टी के लिए 2023 का प्लान बना रहे हैं। हालांकि ये आने वाला वक्त ही बतायेगा कि कांग्रेस का प्लान कैसे काम करेगा। बीजेपी किस तरह उसे निस्तेज करती है।
दिग्विजय सिंह ने इन 66 सीटों की रिपोर्ट सौंपी

Exit mobile version