Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: उत्तरी नाइजीरिया में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत,जम्मू-कश्मीर में भूकंप,उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरी नाइजीरिया में नाव पलटने से बड़ा हादसा,100 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश उत्तरी नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसा हो गया। नाव हादसे में करीब 100 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार उत्तरी नाइजीरिया के सौ लोग नाव में सवार होकर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलटने का ये हादसा हो गया। अचानक ओवलोडिंग के चलते नाव पलट गई। जिससे करीब 100 लोगों की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, 4.3 तीव्रता मापी गई

जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि अचानक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी जानकारी के अनुसार कटरा के 81 किमी पूर्व में 10 किमी की गहराई पर बुधवार तड़के 2 बजकर 20 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के ट्वीट में जानकारी साझाा की गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम के ‘मन की बात’ इस बार 18 जून को,ऐसे भेज सकते हैं आप सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में इस बार 18 जून को देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे। यह 102वीं श्रृंखला होगी। एक ट्वीट के जरिए पीएम ने स्वयं अपने इस कार्यक्रम के लिए देशवासियों के सुझाव मांगे हैं। लोग मन की बात कार्यक्रम के लिए नमो ऐप और माईगोव पर अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके अलावा टेलीफोन नंबर- 1800-11-7800 पर भी अपने सुझाव नोट किए जा सकते हैं। टेलीफोन संख्‍या नंबर – 1922 पर मिस्‍ड कॉल देकर भी एसएमएस के जरिए एक लिंक हासिल किया जा सकता है। इस लिंक के जरिए भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा चक्रवाती तुफान बिपरजॉय

उत्तर-पूर्व अरब सागर में उठने वाला भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। तुफान का केंद्र गुजरात में जखाऊ बंदरगाह से करीब दो सौ 90 किमी दक्षिण-पश्चिम, देवभूमि द्वारका के तीन सौ किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, नलिया के तीन सौ दस किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर के तीन सौ 50 किमी पश्चिम और पाकिस्तान के कराची से तीन सौ 70 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित होगा। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तूफान बिपरजॉय के उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ने और सौराष्‍ट्र-कच्‍छ के साथ जखाऊ बंदरगाह के पास गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान में कराची के तटीय इलाकों को पार करने की संभावना हैं।

मणिपुर हिंसा को लेकर असम के सीएम करेंगे अमित शाह से मुलाकात

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने वाले हैं। सरमा बैठक के दौरान अमित शाह को मणिपुर के हालात की रिपोर्ट देंगे। बता दें गृहमंत्री ने सीएम सरमा को मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने काम सौंपा था। इसके बाद सीएम सरमा ने 10 जून को मणिपुर का दौरा किया। जहां उन्होंने राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह और दूसरे अधिकारियों से मुलाकात की थी। बता दें सरमा नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं लिहाजा केन्द्रीय गृहमंत्री ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी थी।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से शुरु होगा मलेरिया मुक्त और सघन कुष्ठ खोज अभियान

आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 15 जून 2023 से सघन कुष्ठ खोज अभियान के साथ मलेरिया मुक्त अभियान और राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान की शुरूआत होगी। मलेरिया मुक्त अभियान के 8वें चरण में राज्य के 23 जिलों में मलेरिया की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 22 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा है। इस तरह प्रदेश के सभी 33 जिलों में राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान और सघन कुष्ठ खोज अभियान भी साथ में चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उनकी जांच और इलाज किया जाएगा।

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी

उत्तरप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी राज्य में लू जारी रहने का संभावना जताई है। हालांकि 15 जून को राज्य के एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

Post Views: 177
Tags: 100 deadAssam CMBiparjoyBoat accidentBoat capsizedBreaking News UpdatesEarthquakeJammu and KashmirNorth WestNorthern NigeriaPM Modi's Mann Ki BaatUnion Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version