Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:चक्रवात बिपरजॉय पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से फोन पर की बात, सतपुड़ा भवन में आग,सीएम ने बुलाई रिव्यू बैठक,पीएम देंगे 70 हजार लोगों को ज्वाइनिंग लेटर

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चक्रवात बिपरजॉय:पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से फोन पर की बात

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल से फोन पर बात की और चक्रवात को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। बता दें अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने भारत के तटीय इलाकों पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई शहरों में बारिश हुई और 55 किमी घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं शुरू हो गई। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर भी तेज हवाएं चल रही हैं। जामनगर और मुंबई में हाई टाइड आ रहे हैं। वहीं रेलवे ने तूफान को देखते हुए करीब 67 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। बता दें गुरुवार दोपहर गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच इसके टकराने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की है। जामनगर, कच्छ, मोरबी, पोरबंदर, गिर सोमनाथ और देवभूमि द्वारका जिले 13-15 जून के दौरान भारी वर्षा और बहुत तेज़ हवा की गति के साथ चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है।

केन्द्र सरकार का छठा रोजगार मेला,आज पीएम मोदी 70 हजार लोगों को देंगे ज्वाइनिंग लेटर

देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 45 जगहों पर केन्द्र सरकार के छठे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इनमें 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश को संबोधित भी कर सकते हैं। वहीं रोजगार मेले में कई केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सतपुड़ा भवन में आग,सीएम ने बुलाई रिव्यू बैठक,सेना की मदद से बुझाई जा सकी आग

एमपी की राजधानी भोपाल में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग ने देर शाम तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग की लपटों ने देखते ही देखते छठी मंजिल तक को घेर लिया और पूरा भवन धूं धूं करके जलने लगा। इमारत में तीसरी मंजिल पर पहले शॉर्ट सर्किट होने के बाद एसी ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद आग फैलती चली गई। वहीं आगजनी के दूसरे दिन मंगलवार को सीएम शिवराज ने घटना को लेकर रिव्यू बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य सचिव के साथ डीजीपी सहित मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, मंत्री प्रभु राम चौधरी और अधिकारियों में राजेश राजौरा, मो.सुलेमान, नीरज मंडलोई सहित सबंधित अधिकारी शामिल होंगे। बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी।

आज सामने आ सकता है वन डे वर्ल्ड कप 2023 का आधिकारिक शेड्यूल

इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर क्रिकेट प्रेमी आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। अब तक इसकी घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल सामने आया था। जिसमें बताया गया था कि 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार 13 जून को शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। बताया जाता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चलते वर्ल्ड कप का शेड्यूल की घोषणा में देरी हो रही है।

Post Views: 142
Tags: cm ShivrajCyclone BiparjoyGujarat CM Bhupendra Patelhigh tidejob fairjoining letterODI World Cup 2023 schedulePM Narendra ModiSatpura Bhawan fire
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version