Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

बेटी ने मुस्लिम युवक से की शादी , गुस्साएं माता पिता ने जीते जी किया पिंडदान, सोशल मीडिया पर शोक संदेश वायरल

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2023
in जबलपुर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
बेटी ने मुस्लिम युवक से की शादी , गुस्साएं माता पिता ने जीते जी किया पिंडदान, सोशल मीडिया पर शोक संदेश वायरल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में इन दिनों लव जिहाद का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में है. आएं दिन लव जिहाद के मामले देखने को मिल रहे है. ये मामले दोनों संप्रदायों के बीच तो दीवार खड़ी ही कर रहे थे , लेकिन अब ये मुद्दा धीरे धीरे बच्चों और माता पिता के बीच भी दीवार खड़ी करता नजर आ रहा है. मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है जहां मां बांप को बेटी का दूसरे धर्म के लड़के से शादी करना इतना नागवारा गुजरा कि उन्होंने लड़की के जीते जी उसका पिंडदान कर दिया. इतना कम न तो परिवार ने बेटी का मृत्युभोज भी दिया और साथ ही बेटी का शोक संदेश भी प्रिंट करवाया , जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

क्या है मामला ?
जबलपुर के अमखेरा इलाके में रहने वाली युवती अनामिका दुबे ने कुछ माह पहले परिवार के मर्जी के खिलाफ जाते हए मोहम्मद अयाज नाम के युवक से निकाह कर लिया था. निकाह के बाद अनामिका ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और उजमा फातिमा बन गई . बेटी के इस फैसले से नाराज होकर परिवार वालों ने बेटी का त्याग कर दिया और उसके निधन का शोक संदेश छपवा दिया. परिजनों ने इस शोक संदेश को अपने परिजनों में बांट दिया और उन्होंने नर्मदा घाट पर बेटी के पिंडदान संस्कार के लिए न्यौता भी दिया. बेटी का शोक संदेश भी बड़ा अनोखा था, इसमें बेटी को परिवार ने कुपुत्री बताया और नरकगामी आत्मा को शांति प्रदान करने लोगों से पधारने की अपील की.

 

युवक युवती ने कर ली है कोर्ट मैरिज
बताते चले कि कुछ दिन पहले इसी मामले को लेकर कई हिंदु संगठन जबलपुर के एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर चुके है. उनका आरोप था कि युवक मोहम्मद अयाज ने लड़की को ब्रेनवॉश कर कोर्ट मैरिज कर ली. लड़के ने लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम उजमा फातिमा रख दिया है. हिंदु संगठनों का कहना था कि लड़का लड़की 7 जून को मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर रहे है, जिसके आमंत्रण पत्र में लड़की का नाम उजमा फातिमा लिखा गया है. इस शादी को तुरंत रोका जाना चाहिए.

 

लड़के को पुलिस की क्लीन चिट
कथित लव जिहाद के मामले में पुलिस ने युवक को क्लीन चिट दें दी थी. जबलपुर डीएसपी का कहना था कि मुस्लिम युवक ने कानूनी तौर पर लड़की की सहमति से उसके साथ रजिस्टर्ड मैरिज करी है. लड़के ने हिंदु युवती पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला है. युवक युवती कई सालों से एक दूसरे को प्रेम करते है. दोनों के विवाह की जानकारी परिजनों को भी थी. इसलिए इस मामले में किसी तरह का लव जिहाद का केस नहीं बनता है.

Post Views: 381
Tags: JabalpurLove JihadMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version