Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home ऑटो

देश के इस राज्य ने शुरू की अपनी खुद की इंटरनेट सेवा, इन लोगों को मिलेगा फायदा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2023
in ऑटो, मुख्य समाचार
0
देश के इस राज्य ने शुरू की अपनी खुद की इंटरनेट सेवा, इन लोगों को मिलेगा फायदा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

केरल राज्य ने डिजिटल क्रांति में एक कदम आगे बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि केरल खुद की इंटरनेट सेवा देने वाला पहला राज्य बन गया है. सोमवार को केरल सरकार ने अपने रीजनली विकसित केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) नाम की सेवा की शुरूआत की है. इसके जरिए केरल सरकार केरल के कोने कोने तक मुफ्त इंटरनेट पहुंचाएगी. लॉन्च के बाद पहले चरण में केरल के 14 हजार परिवारों को मुफ्त इंटरनेट का लाभ दिया जाएगा और बाकि आबादी को सब्सिडी वाली इंटरनेट सुविधा दी जाएगी.

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

 

राज्य के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी 
K-FON की इंटरनेट सेवा शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनरी विजयन ने खुशी जताई है. उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक इंटरनेट पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है. केरलवासियों के लिए ये गर्व की बात है. अब फ्री इंटरनेट राज्य के हर इंसान को मिलेगा जिससे गांव और शहरों में डिजिटल गैप खत्म होगा.

Finally, #Kerala has realized the dream of becoming the first state with its own internet service! It was a proud moment to dedicate #KFON to the people. It offers free internet connections to 20 lakh families, thus ending the digital divide by ensuring internet access for all. pic.twitter.com/aKXiZQaaEG

— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) June 5, 2023

 

गरीब परिवारों को मिलेगा इंटरनेट
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक मुफ्त इंटरनेट सेवा राज्य के पिछड़े और गरीब परिवारों को दी जाएगी. इसके लिए कंपनी और केरल सरकार देश के मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और टीएसपी के साथ मिलकर काम करेगी. K-FON के इस नेटवर्क से अभी सरकारी कार्यालायों को मुफ्त इंटरनेट सेवा पहले से ही पहुंचाई जा रही है. राज्य के सचिवालय और जिला मजिस्ट्रेट पहले से ही इसका उपयोग कर रहे हैं.

 

केरल में सस्ता रहेगा इंटरनेट
केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने दावा किया है कि K-FON की सर्विसेस बाकि सर्विस प्रोवाइडर के मुकाबले सस्ती होगी. इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाएगा, जिससे केरल में हाई स्पीड कनेक्टिविटी होगी.K-FON के इंटरनेट की कीमत की बात करें तो इसका बेसिक पैक 299 में पड़ेगा, जिसम 20Mbps की स्पीड के साथ 3,000GB डेटा दिया जाएगा. वहीं K-FON सर्विस का सबसे मंहगा प्लान 1,249 रुपये (बिना जीएसटी) का होगा जिसमें नागरिकों को 250Mbps की स्पीड के साथ 5000GB डेटा दिया जाएगा.

 

कंपनियों की मोनोपॉली होगी खत्म
केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) केरल सरकार का सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट था जो अब पूरा होने जा रहा है . 1500 करोड़ की यह योजना अभी केरल सरकार और केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट फंड बोर्ड द्वारा फंडेड है. लेकिन इस सेवा का प्रबंधन और संचालन K-FON अब खुद संभालेगा. केरल सरकार का डिजिटल क्रांति की ओर सराहनीय कदम है, जिसे बाकि राज्यों को भी अपनाना चाहिए और मार्केट में कंपनियों की मोनोपॉली को खत्म करना चाहिए. हालांकि पब्लिक यह भी चाहेगी कि इस प्रोजेक्ट का भी हाल BSNL की तरह न हो जाएं, जिसे कुछ समय बाद बंद करना पड़े.

Post Views: 324
Tags: K-FONkerela
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version