Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

जब सोयाबीन के खेत में हुई वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,देखने के लिए जुट गई भीड़

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Air force helicopter emergency landing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आसमान पर शनिवार को भारतीय वायु सेना ने अपने करतब से लोगों का दिल जीत लिया। इसके दूसरे दिन रविवार को वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। बताया जाता है कि भोपाल से करीब साठ किलोमीटर दूर एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं खेत में हेलिकॉप्टर को इस तरह अचानक उतरता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

  • वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
  • भोपाल के बैरसिया में क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग
  • बैरसिया में डूंगरिया गांव के डेम के पास इमरजेंसी लैंडिंग
  • हेलीकॉप्टर में सवार थे सेना के आधा दर्जन जवान
  • तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग
  • भोपाल से झांसी जा रहा था हेलीकॉप्टर
  • इंडियन एयर फोर्स का है हेलीकॉप्टर

जिस समय हेलीकॉप्टर को किसान के खेत में उतारा गया उस समय हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे। ये सभी जवा सुरक्षित है। बता दें भारतीय वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर को बैरसिया स्थित डूंगरिया गांव के पास बने एक डैम के करीब लैंड कराया गया है। डूंगरिया के ग्रामीणों की माने तो हेलीकॉप्टर डैम के आस-पास आसमान में काफी देर से चक्कर लगा रहा था। इसके बाद फिर अचानक एक खेत में उतर गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर में सवार सेना के जवानों ने हेडक्वाटर्स को इसकी सूचना दी। इसके बाद इंजीनियर और टेक्नीशियनों की टीम के हेलीकॉप्टर के रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

मदद के लिए पहुंची सेना की दूसरी टीम

वायूसेना से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारतीय वायु सेना के जिस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है उसका नाम
एएलएच शिव हेलीकॉप्टर है। शुरुआती जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि तकनीकी खराबी के चलते इसे अचानक खेत में उताराना पड़ा। यह हेलीकॉप्टर भोपाल से झांसी के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में सवार क्रू-मेम्बर्स और जवान सभी सुरक्षित हैं। हेडक्वाटर की ओर से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सेना का दूसरा हेलिकॉप्टर मदद के लिए डूंगरिया गांव पहुंचाया गया है। इस हेलिकॉप्टर के जरिए इंजीनियर के साथ सपोर्टिंग स्टाफ और टेक्निकल टीम वहां पहुंची। हालांकि टीम को यहां उतारने के बाद दूसरा हेलीकॉप्टर वहां से वापस रवाना हो गया। इंजीनियर और टेक्निकल टीम हेलीकॉप्टर में आने वाली तकनीकी खराबी की जांच में जुटी है।

शनिवार को मनाया था वायु सेना ने 91वां स्थापना दिवस

बता दें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को वायुसेना की ओर से एयर शो आयोजित किया गया था। वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार 30 सितंबर को भोपाल के बड़े तालाब पर यह सबसे बड़ा एयर शो आयोजित किया गया था। जिसमें एमआई 17 ग्लोबमास्तर, तेजस के साथ चिनूक , सारंग हेलिकॉप्टर और सूर्यकिरण दस्ते ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके दूसरे ही दिन रविवार को बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास खेत में सेना के हेलिकॉप्टर की इस तरह इमरजैंसी स्थिति में लैंडिंग की गई।

Post Views: 256
Tags: 91st foundation day of air forceair showhelicopter landingIndian Air ForceMadhya Pradesh Bhopal big newsyoung man safe
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version