Tuesday, March 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लखनऊ को जाम से राहत दिलाने आ रहा 9 किमी लंबा स्काईवे… योगी सरकार ने दी 2219 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

UP की राजधानी लखनऊ को बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर और सीतापुर जैसे शहरों से जोड़ने वाले अयोध्या रोड पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के लिए एक बड़ी योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत बाराबंकी बॉर्डर से हाईकोर्ट तक करीब 9 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का स्काईवे (एलीवेटेड रोड) बनाया जाएगा, जिस पर 2219 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और इसे ढाई से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जाम से निजात, सफर होगा सुहाना

अयोध्या रोड पर पॉलीटेक्निक चौराहे से इंदिरा नहर तक रोजाना सुबह-शाम ट्रैफिक जाम आम बात है। स्काईवे बनने के बाद वाहन चालक ऊपरी मार्ग से गुजर सकेंगे जिससे जमीन पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा। इससे 25 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ 25 मिनट में तय की जा सकेगी, जो फिलहाल एक घंटे से अधिक समय लेती है। ईंधन की खपत कम होगी, जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापक लाभ

यह स्काईवे पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से जुड़ेगा और किसान पथ, आगरा एक्सप्रेस—वे, शहीद पथ, सुलतानपुर-हरदोई-कानपुर-रायबरेली हाईवे, एलडीए ग्रीन कॉरिडोर से जुड़कर लखनऊ की सड़क प्रणाली को नई दिशा देगा। इससे इंदिरा नगर, गोमती नगर, आईआईएम रोड, इस्माइलगंज, मुंशी पुलिया, और पुराना लखनऊ सहित 30 से अधिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

हाईकोर्ट और लोहिया संस्थान को राहत

स्काईवे बनने से हाईकोर्ट और लोहिया संस्थान जाने वाले लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। पूर्वांचल की ओर से आने वाला भारी ट्रैफिक हाईकोर्ट के पास रुकने के बजाय स्काईवे से सीधे निकल जाएगा। इससे निचली सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव घटेगा।

पर्यावरण के अनुकूल होगा स्काईवे
दावा किया जा रहा है कि परियोजना में हरित क्षेत्र संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपायों को शामिल किया गया है। स्काईवे को आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बनाया जाएगा। इसमें प्रवेश और निकास बिंदुओं की योजना भी यात्रियों की सुविधा अनुसार बनाई जा रही है।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द आरंभ होगा। भूमि अधिग्रहण और अन्य औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना का स्वागत किया है।

व्यापार, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन
मंडल आयुक्त डॉ.रोशन जैकब ने कहा कि यह स्काईवे लखनऊ के आर्थिक विकास का आधार बनेगा। इससे पर्यटन, व्यापार और आवागमन को बल मिलेगा। लखनऊ अब तेजी से स्मार्ट और ट्रैफिक-जाम मुक्त शहर की ओर बढ़ रहा है। 2219 करोड़ की यह स्काईवे परियोजना न सिर्फ लखनऊ को जाम से राहत देगी, बल्कि शहरी ढांचे को मजबूती और आर्थिक गति प्रदान करेगी। आने वाले वर्षों में यह राजधानी की पहचान और सुविधा दोनों में इजाफा करेगी। ..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 381
Tags: #9 km long skyway in Lucknow#relief from traffic jam#Yogi government approved project
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version