69th Filmfare awards: रणबीर और आलिया को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का ख़िताब, 12th फेल बनी बेस्ट फिल्म

69th Filmfare awards: रणबीर और आलिया को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का ख़िताब, 12th फेल बनी बेस्ट फिल्म

69th Filmfare awards: रणबीर और आलिया को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का ख़िताब, 12th फेल बनी बेस्ट फिल्म

रविवार रात को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट हुआ। अवॉर्ड शो की शुरुआत गुजरात के गांधी नगर में हुई। मशहूर डायरेक्टर करन जौहर और कॉमेडियन मनीष पॉल ने इस इवेंट को होस्ट किया। वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने इस इवेंट में अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।

पति-पत्नी बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस…
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड। तो वही दूसरी तरफ उनकी धर्मपत्नी, आलिया भट्ट को उनकी फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

छाई रही 12th फेल ..
फिल्म 12th फेल को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। वही मूवी के डायरेक्टर, विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। इतना ही नहीं, फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे विक्रांत मैसी ने फिल्म में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड जीता।

सलमान खान की भांजी ने जीता बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड
“फर्रे” से फ़िल्मी जगत में कदम रखने वाली सलमान खान की भांजी, अलीजेह अग्निहोत्री को फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के चलते बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

कुछ मुख्य अवार्ड्स…

*बेस्ट फिल्म- 12th फेल
*बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (एनिमल)
*बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
*बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
*लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- डेविड धवन (डायरेक्टर)
*बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- आदित्य रावल (फराज)
*बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फीमेल)- अलीजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
*बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- तरूण डुडेजा (फिल्म- धक-धक)
*बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
*बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल (डंकी)
*बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
*बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- विक्रांत मैसी (12th फेल)
*बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- जोरम
*बेस्ट प्लेबैक सिंगर- भूपिंदर बब्बल (एनिमल)

Exit mobile version