उत्तरप्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भयावह तबाही मचा दी। राज्य के कई जिलों से अब तक 56 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। तेज हवाओं, बिजली गिरने और मकानों के ढहने से कई परिवारों की जिंदगी पलभर में उजड़ गई।
UP में आंधी-तूफान का कहर
56 की मौत, कई जिलों में तबाही
CM योगी ने दिए मुआवजे के आदेश
अचानक बदले मौसम ने ली 56 जानें
सबसे ज्यादा असर प्रयागराज और भदोही में
तबाही का सबसे बड़ा असर Prayagraj और Bhadohi में देखा गया।
- प्रयागराज में 17 लोगों की मौत
- भदोही में 16 लोगों की जान गई
तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई घर ढह गए।
फतेहपुर और प्रतापगढ़ में भी भारी नुकसान
Fatehpur में 9 लोगों की मौत और 16 घायल हुए। वहीं Pratapgarh में शेड और दीवार गिरने से 4 लोगों की जान चली गई। कई गांवों में अचानक गिरे मकानों ने पूरे परिवारों को प्रभावित किया। Kanpur Dehat और Deoria में आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। एक 19 वर्षीय युवती सहित कई लोगों की मौत। दर्जनों बकरियों की भी जान गई।कई लोग घायल हुए।
सोनभद्र में पेड़ गिरने से हादसा
Sonbhadra में भी तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
CM योगी का सख्त एक्शन: 24 घंटे में मुआवजा
उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे कराने और राहत कार्य तेज करने का आदेश दिया है।
प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी
राजस्व और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि बिजली गिरने और तूफान से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर जल्द आर्थिक सहायता दी जाएगी। बेमौसम आंधी-तूफान ने यूपी में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की गंभीर तस्वीर पेश की है। प्रशासन राहत में जुटा है, लेकिन कई परिवारों के लिए यह हादसा गहरा सदमा छोड़ गया है।





