Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

सवा 3 साल की उम्र में इस बच्ची ने आखिर क्यों लिया संथारा?.. दस मिनट में देह ने छोड़ दिये प्राण…जानें क्या है संथारा, जैन धर्म में क्यों मानते हैं इस प्रथा को सबसे पवित्र

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2025
in इंदौर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
3 year and 4 month old girl gave up her life just 10 minutes after taking Santhara
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सवा 3 साल की उम्र में इस बच्ची ने आखिर क्यों लिया संथारा?.. दस मिनट में देह ने छोड़ दिये प्राण…जानें क्या है संथारा, जैन धर्म में क्यों मानते हैं इस प्रथा को सबसे पवित्र

संथारा लेने के महज दस मिनट बाद ही 3 साल चार माह की एक बेटी ने अपने देह को त्याग दिया। मामला इंदौर का है। जैन धर्म के सर्वोच्च व्रत में से एक संथारा को माना जाता है। जिस तरह से सवा 3 साल की इस बच्ची ने संथारा कर अपनी देह त्यागी है, उसके चलते बच्ची का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026

बता दें इंदौर में जैन परिवार की एक तीन साल चार माह की छोटी सी बच्ची ने संथारा व्रत का पालन कर अपना जीवन त्याग दिया। बताया जाता है कि यह बच्ची ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका ऑपरेशन भी करवाया था, लेकिन ऑपरेशन के कुछ दिन के बाद फिर से उसे वही पीड़ा और समस्या होने लगी। इस बीच परिजन उसे जैन मुनि के पास ले गए। जिनके कहने पर बेटी का संथारा करवाया गया। इस व्रत को करने के बाद महज 10 मिनट बाद ही बच्ची ने अपना जीवन त्याग दिया।

जैन धर्म में सबसे पुरानी प्रथा है संथारा

बता दें संथारा प्रथा या संलेखना को जैन धर्म में सबसे प्राचीन प्रथा माना जाता है। जैन समाज में इस तरह से देह का त्याग करने को बहुत ही पवित्र कार्य माना जाता है। दरअसल जब व्यक्ति को लगता है कि उसकी अंतिम समय निकट है तो वह स्वयं को एक कमरे में बंद कर भोजन ओर पानी का त्याग देता है। जैन धर्म शास्त्रों में इस तरह देह त्याग करने को समाधिमरण, पंडितमरण या संथारा कहा जाता है। संथारा का अर्थ है जीवन के अंतिम समय में तप और विशेष प्रकार की आराधना करना है। संथारा को जीवन की अंतिम साधना भी कहा जाता है। जिसके आधार पर साधक अपने अंतिम समय को पास देख सबकुछ त्यागकर मृत्यु का वरण करता है। जैन समाज में इसे विधि को महोत्सव भी कहा जाता है।

इंदौर के जैन परिवार की सवा 3 साल की छोटी बेटी वियाना ने भी संथारा किया। बच्ची की मां ने बताया कि वियाना को ब्रेन ट्यूमर होने की जानकारी जनवरी में लगी थी। जिसके चलते 9 जनवरी 2025 को मुंबई में उसका ऑपरेशन कराया गया। 10 जनवरी को डॉक्टर्स ने उसके ट्यूमर का ऑपरेशन किया। इस दौरान वियाना ठीक भी हो रही थी। लेकिन, अचानक से पिछले माह फिर से उसे उसी तरह की पीड़ा और समस्या होने लगी।

दिल कठोर कर दी बेटी को संथारा की मंजूरी

वियाना को उसके माता-पिता पिछले दिनों राजेश मुनि महाराज के पास लेकर गए थे। इसके बाद बेटी वियाना ने वहां परंपरागत तरीके से वंदना भी की। इसी बीच परिवार को लगा कि अब बच्ची का एक रात भी गुजारना मुश्किल है। ऐसे में इसे संथारा करा देना चाहिए। इसके बाद उसके पिता पियूष दोनों भाई, वियाना के मामा मामी और नानी भी वहां पर मौजूद थे। सभी ने अंतत: अपना दिल कठोर कर बेटी को पीड़ा से मुक्ति के लिए संथारा करने की स्वीकृति दे दी।

महज 10 मिनट में शरीर त्याग दिया

वियाना ने जैसे ही संथारा की पूरी प्रक्रिया संपन्न की। संथारा लेने के महज दस मिनट बाद ही वियाना ने अपना शरीर त्याग दिया। संथारा को जैन धर्म में सर्वोच्च व्रत माना जाता है। लेकिन जिस तरह से महज सवा 3 साल की वियाना ने संथारा कर अपना शरीर त्यागा है। उसके चलते अब उसका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Jainism old tradition Santhara#Santhara
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version