Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

वाराणसी में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक…अमित शाह की अध्यक्षता में शामिल होंगे इन चार राज्यों के मुख्यमंत्री

DigitalDesk by DigitalDesk
June 24, 2025
in Uncategorized
0
25th Central Zonal Council meeting chaired by Amit Shah today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वाराणसी में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक…अमित शाह की अध्यक्षता में शामिल होंगे इन चार राज्यों के मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक मंगलवार 24 जून 2025 को वाराणसी में आयोजित की जा रही है। पहली बार यह अहम बैठक उत्तर प्रदेश के पावन नगरी वाराणसी में आयोजित हो रही है। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

डॉ.मोहन यादव (मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश)
योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश)
पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)
विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

अन्य प्रमुख सहभागी

चारों राज्यों के मुख्य सचिव
नीति आयोग के प्रतिनिधि
अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य
अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

बैठक वाराणसी स्थित होटल ताज में होगी। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाग लेंगे। इनके अलावा चारों राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य
राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना
अंतर्राज्यीय विवादों का समाधान
प्राकृतिक संसाधनों का न्यायपूर्ण उपयोग
सुरक्षा, स्वास्थ्य, विकास, और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा
संवेदनशील क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को प्रोत्साहन

इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय, और राज्यों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर सहयोग स्थापित करना, अंतर्राज्यीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालना, और प्राकृतिक संसाधनों के समान उपयोग को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही संवेदनशील और पिछड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना भी परिषद के एजेंडे में शामिल है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थापना राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत की गई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य राज्यों और केंद्र सरकार के बीच नीतिगत समन्वय को बेहतर बनाना है, ताकि विकास से जुड़ी योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू की जा सकें।

विशेष रूप से इस बार की बैठक में क्षेत्रीय कानून व्यवस्था, सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्थाएं, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, और पर्यावरणीय मुद्दों जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा होने की संभावना है। बैठक से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

वाराणसी में यह पहली बैठक होने के कारण स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह बैठक केवल नीतिगत चर्चाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें लिए गए निर्णयों को जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति भी बनाई जाएगी।…( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 397
Tags: #25th Central Zonal Council meetingAmit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version