Wednesday, September 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव 2027:यूपी में STF पर सियासी संग्राम अखिलेश का PDA दांव, बीजेपी का पलटवार

DigitalDesk by DigitalDesk
September 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
विधानसभा चुनाव 2027:यूपी में STF पर सियासी संग्राम  अखिलेश का PDA दांव, बीजेपी का पलटवार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विधानसभा चुनाव 2027:यूपी में STF पर सियासी संग्राम

अखिलेश का PDA दांव, बीजेपी का पलटवार

Related posts

मोदी को फ्रेम से हटाया, अब सिंधु पर हक जताया; पाकिस्तान की भारत नीति का विरोधाभास फिर बेनकाब

मोदी को फ्रेम से हटाया, अब सिंधु पर हक जताया; पाकिस्तान की भारत नीति का विरोधाभास फिर बेनकाब

September 2, 2026
शी चिनफिंग ने पुतिन से मुलाकात की

शी चिनफिंग ने पुतिन से मुलाकात की

September 2, 2026

 

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है…लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है…समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने STF की कार्रवाई को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं…अखिलेश ने STF को ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’ बताते हुए जाति देखकर एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया…साथ ही पुलिस विभाग में PDA वर्ग से जुड़े अधिकारियों के साथ भेदभाव का दावा किया…

बीजेपी ने अखिलेश के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया और सवाल उठाया कि क्या अखिलेश को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है?…यानी 2027 से पहले यूपी में STF के बहाने कानून-व्यवस्था, जातीय समीकरण और PDA की सियासत एक बार फिर केंद्र में आती दिख रही है…

 

STF पर अखिलेश का सियासी वार

STF की नई परिभाषा, सियासत पुरानी

STF के बहाने PDA का दांव

एनकाउंटर से जाति तक सियासी बात

2027 से पहले मुद्दा सेट

STF टारगेट, PDA बना हथियार

यूपी में विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों…लेकिन राजनीतिक दलों ने 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ में पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अखिलेश ने STF यानी स्पेशल टास्क फोर्स को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने STF को ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’ बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

साथ ही अखिलेश ने पुलिस विभाग में PDA से जुड़े अधिकारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उनका दावा है कि ईमानदार अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग नहीं मिल रही और उन्हें परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश का PDA फॉर्मूला

P — पिछड़ा / पंडित

D — दलित

A — अल्पसंख्यक / आधी आबादी

सवाल — 2027 के लिए सामाजिक समीकरण?

STF पर वार, बीजेपी का पलटवार

अखिलेश के आरोपों पर BJP का सवाल

‘क्या संस्थाओं पर नहीं भरोसा?’

अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी का कहना है कि STF कोई नई व्यवस्था नहीं है और यह पहले से ही प्रदेश में काम कर रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  पंकज  चौधरी ने अखिलेश के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन पर संस्थाओं पर भरोसा नहीं करने का आरोप लगाया। बीजेपी ने अखिलेश सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी सियासी बहस में शामिल किया है।

2027 से पहले सियासी बिसात

STF → कानून-व्यवस्था का मुद्दा

PDA → सामाजिक समीकरण का दांव

जाति → चुनावी नैरेटिव

2027 → सत्ता का लक्ष्य

 

दरअसल, अखिलेश यादव की रणनीति को सिर्फ STF पर हमले तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। STF के बहाने कानून-व्यवस्था और कथित जातीय भेदभाव का मुद्दा उठाकर सपा अपने पुराने PDA नैरेटिव को फिर धार देने की कोशिश करती दिख रही है।

वहीं बीजेपी के सामने चुनौती है कि वह कानून-व्यवस्था के अपने रिकॉर्ड और सामाजिक गठजोड़ को मजबूत रखते हुए विपक्ष के जातीय ध्रुवीकरण के आरोपों का जवाब कैसे देती है।

यानी चुनाव से करीब एक साल पहले ही यूपी की सियासत में ‘कानून-व्यवस्था बनाम सामाजिक न्याय’ का नैरेटिव आकार लेने लगा है।

2027 का सवाल बड़ा है

क्या STF बनेगा चुनावी मुद्दा?

क्या PDA देगा सपा को फायदा?

क्या बीजेपी काट पाएगी जातीय दांव?

यूपी में 2027 का चुनावी बिगुल अभी औपचारिक तौर पर नहीं बजा है…लेकिन सियासी मैदान जरूर सज चुका है। अखिलेश STF के बहाने PDA और सामाजिक न्याय की राजनीति को धार दे रहे हैं…तो बीजेपी संस्थाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेर रही है।

अब बड़ा सवाल यही है—क्या STF का मुद्दा 2027 की चुनावी पटकथा में जगह बना पाएगा…और क्या अखिलेश का PDA दांव बीजेपी के सामाजिक समीकरण में सेंध लगा पाएगा?

Tags: #2027 Assembly Elections Political battle over STF in UP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन
चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

मनोरंजन
Nepal Flood Updates: नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा ₹15 लाख का ड्रोन! फंसे लोगों तक पहुंचा रहा जरूरी सामान

Nepal Flood Updates: नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा ₹15 लाख का ड्रोन! फंसे लोगों तक पहुंचा रहा जरूरी सामान

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version