चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन के निर्देशन में चाइना मीडिया ग्रुप
(सीएमजी) और चच्यांग प्रांत की नगरपालिका ने 17 अक्तूबर को निंगपो
शहर में वर्ष 2026 यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा अंतर्राष्ट्रीय युवा फिल्म सप्ताह
कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर सीएमजी के उप महानिदेशक छी चूछ्वान ने कहा कि
सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग की सांस्कृतिक
विचारधारा के मार्गदर्शन में चीन की फिल्म जोश और खुले रवैये की भावना
से विश्व फिल्म में और अधिक चीनी उत्कृष्टता का योगदान देती है और सशक्त
चीनी प्रेरणा का संचार करती है। सीएमजी चीनी फिल्म उद्योग के विकास
का साक्षी और इतिहासकार ही नहीं, भागीदार और योगदानकर्ता भी है।
सीएमजी विभिन्न जगतों के दोस्तों के साथ चीन को मजबूत फिल्म देश
बनाने में ज्यादा योगदान देना चाहता है।
बताया जाता है कि चीन में युवा फिल्म निर्माताओं पर ध्यान केंद्रित
करने वाला पहला फिल्म सप्ताह कार्यक्रम होने के नाते वर्ष 2026
यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा अंतर्राष्ट्रीय युवा फिल्म सप्ताह का उद्देश्य पेशेवर व
व्यापक फिल्म मंच बनाना, युवा फिल्म निर्माण में नवाचार का समर्थन करना,
फिल्म तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देना और फिल्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय
आदान-प्रदान बढ़ाना है।
गौरतलब है कि वर्तमान फिल्म सप्ताह कार्यक्रम 23 अक्तूबर तक
चलेगा। रूस, बेलारूस, स्वीडन, नीदरलैंड, सिंगापुर, तंजानिया और सेनेगल
आदि देशों के प्रतिनिधियों और तमाम युवा फिल्म प्रेमियों ने कार्यक्रम में
भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)