Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

पहली बार नहीं है महाकुंभ में मची भगदड़… इससे पहले 1954 में भी मौनी अमावस्या पर भगदड़ में 800 लोगों की हुई थी मौत….

DigitalDesk by DigitalDesk
January 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
1954 Prayagraj Mahakumbh Stampede
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान के दौरान भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो गई। वहीं सैंकड़ों श्रद्धालु घायल हो गए हैं। यह भगदड़ क्यों मची, इसे लेकर अब तक ठीक वजह का पता नहीं चल पाया है। जानते हैं इससे पहले महाकुंभ में कब इस तर​ह का हादसा हुआ था और कितने लोग हताहत हुए थे।

  • महाकुंभ में ऐसा क्या हो गया कि मच गई भगदड़
  • आजादी के बाद पहले कुंभ में भी हुई थी भगदड़
  • 1954 के कुंभ में आखिर क्यों मच गई भगदड़
  • 3 फरवरी 1954 को मौनी अमावस्य का स्नान होना था
  • 1954 में करीब 800 श्रद्धालुओं की कुंभ में मौत हुई थी

1954 के साल में प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया गया था। तब 3 फरवरी 1954 को मौनी अमावस्य का स्नान होना था। उस समय भी प्रयागराज में कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के लिए लाखों श्रद्धाजुओं की भीड़ उमड़ी थी। सुबह करीब 8 बजे के आसपास अचानक कुछ अफवाह फैली जिससे स्नान पर्व के दौरान भगदड़ मच गई। करीब 45 मिनट तक श्रद्धालु भगदड़ में फंसे रहे। मौत के इस तांडव में उस समय करीब 800 श्रद्धालुओं की कुंभ में मौत हुई थी। ऐसा माना जाता है कि 1954 के प्रयागराज कुंभ में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी आए थे।
कुंभ का अंतरराष्ट्रीयकरण भी उस समय पंडित नेहरू ने ही किया था। उस सयम देश-विदेश में पंडित नेहरू के कई लेख भी प्रकाशित हुए थे।। उस साल कुंभ मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं पहुंचे थे। दरअसल भारत की आजादी के बाद पहला कुंभ मेला था। इसके चलते भी बड़ी संख्या में लोग उस वक्त के इलाहाबाद कुंभ स्नान केलिए पहुंचे थे।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

1954 में गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने की फैली थी अफवाह

देश की आजादी के बाद 1954 में लगे पहले कुंभ में सबसे भीषण भगदड़ की बात करें तो उस समय भगदड़ में 800 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि 1954 के कुभ में ऐसा ही हादसा हो गया था। 2 और 3 फरवरी की रात को गंगा नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। इस बीच संगम किनारे साधु और संतों के आश्रम तक गंगा का पानी पहुंचने लगा। इससे भयभीत श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। बता दें उस समय मची भगदड़ में करीब 800 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

कमोवेश इस बार भी प्रयागराज में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के ही ही भगदड़ मच गई। जिसमें कुछ श्रद्धालुओं के हताहत होने और कुछ के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें हैं। खैर फिलहाल महाकुंभ में हालात नियंत्रण में आ गए हैं। इस बार के महाकुंभ में भगदड़ करीब रात 1 बजे के आसपास होना बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब पवित्र संगम पर मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर भीड़ अचानक बढ़ने लगी। श्रद्धालु मुख्य संगम पर ही पवित्र स्नान करने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच बढ़ती भीड़ के दबाव के चलते संगम के रास्तों पर लगाई गई बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद अचानक मेले में अफरातफरी मच गई और भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो लोग जब स्नान के लिए संगम तट पर जा रहे थे, तभी कुछ लोग बैरिकेडिंग के पास लोग सोए थे। जो इस भगदड़
के चलते सोए हुए वहां से जाने वाले लोगों के पैरों में फंस गए और पीछे से आ रही लोगों की भीड़ उनके ऊपर से निकलती गई।

Post Views: 565
Tags: #1954 Prayagraj Mahakumbh Stampede#What happened in Mahakumbh that a stampede broke out? #First Kumbh 1954 stampede after independence#Why did the stampede happen? #Mauni Amavasya bath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version