पेइचिंग समयानुसार 5 सितंबर की सुबह, बेल्जियम के ब्रुसेल्स में
2026 विश्व एथलेटिक्स डायमंड लीग फाइनल के पहले दिन की
प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इस दिन चीनी एथलीट फंग बिन ने महिला
डिस्कस थ्रो फाइनल में 67.46 मीटर का अपना सीजन-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
करते हुए दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी वैलेरी
सियोन (पूर्व नाम वैलेरी ऑलमैन) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह
फंग बिन का पहला डायमंड लीग फाइनल्स टाइटल है, और इसने
फाइनल्स में सियोन की पांच साल की जीत का सिलसिला भी खत्म कर
दिया।
बता दें कि इस साल के डायमंड लीग फाइनल में कुल दो चीनी
एथलीट भाग ले रही हैं। फंग बिन के अलावा, 18 वर्षीय युवा स्टार येन
ज़ियी 6 सितंबर की सुबह महिला जेवलिन थ्रो फाइनल में उतरेंगी। येन
ज़ियी ने लगातार चार डायमंड लीग स्टेशन चैंपियनशिप जीती हैं। इस
साल उन्होंने 71.74 मीटर का एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया, जो 72.28
मीटर के विश्व रिकॉर्ड के करीब है। अगर वह अपना सामान्य प्रदर्शन
करती हैं, तो संभावना है कि येन ज़ियी मात्र 18 वर्ष की आयु में ही
अपना पहला डायमंड लीग फाइनल खिताब जीत लेंगी।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)