गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज अपनी नई कैबिनेट का गठन किया है. राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटेल सरकार ने पूरा मंत्रिमंडल बदल दिया और कैबिनेट में नए चेहरों को जगह दी गई. भपेन्द्र पटेल की कैबिनेट में कुछ ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जो पहली बार चुनकर आए है. गांधीनगर के राजभवन में विधायकों को राज्यपाल मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं. शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सीएम भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया जाएगा.
बीजेपी का चुनाव पर पूरा फोकस
सूत्रों के अनुसार बीजेपी गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखकर पूरी कैबिनेट में बदलाव किया है. भूपेन्द्र पटेल की कैबिनेट में सभी नए चेहरों को लिया गया है. इससे पहले चर्चा थी की कैबिनेट गठन में कुछ ही मंत्रियों को बदला जाएगा, लेकिन पटेल सरकार ने पूरी कैबिनेट को बदल दिया. पटेल सरकार ने गणदेवी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनकर आए, नरेशभाई पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया है. नरेश पटेल पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते है. वह पाटीदारों की कुल देवी के मंदिर के अध्यक्ष भी हैं.
पटेल सरकार में 8 ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया है जो पाटीदार समुदायसे आते है, वही कांग्रेस से बीजेपी में आए कुछ विधायकों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है. मंत्रिमंडल में कुद महिला विधायकों को भी शामिल किया गया है. कैबिनेट में किसी भी मंत्री की उम्र 60 से अधिक नहीं है. वही निमा बेन आचार्य को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है. सरकार में कुल 24 विधायकाें ने शपथ ली है.
इनको बनाया मंत्री
अर्जुन सिंह चौहान
मोहन लाल देसाई
मनीषा वकील
हर्ष संघवी
किरीट सिंह राणा
हर्ष रमेश कुमार
बृजेश मेरजा
जीतू भाई चौधरी




