गुजरात का चुनावी शोर चरम पर है। पहले दौर की वोटिंग के लिए मंगलवार को प्रचार थम जाएगा। गुजरात के चुनावी किस्सों और खबरो के बीच आइए बताते है आपको उस नेता के बारे में जिसके नाम गुजरात के सबसे कम उम्र के विधायक बनने का रिकार्ड दर्ज है। ये रिकार्ड गुजरात के सूरत से विधायक हर्ष सांघवी के नाम दर्ज है।
कौन है हर्ष सांघवी और कैसे बने कम उम्र में विधायक
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी के नाम सबसे कम उम्र के विधायक का रिकार्ड दर्ज है। हर्ष जब विधायक चुने गए तो उनकी उम्र मात्र 27 साल थी। गुजरात में सबसे कम उम्र में विधायक बने हर्ष को राज्य का गृहमंत्री भी बनाया गया।
15 साल की कच्ची उम्र में राजनीति में आए हर्ष
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि 15 साल की कम उम्र में ही हर्ष ने राजनैतिक जीवन की शुरूआत कर दी। सबसे पहेल हर्ष युवा मोर्चे से जुड़े। युवा मोर्चे में प्रदीप बाघेला की टीम में हर्ष ने कई बड़ी जिम्मेदारियों पर काम किया। हर्ष 2011 में लाल किले पर तिरंगा फहराने के लिए युवा मोर्चे के साथियों के साथ जा पहुंचे। उस वक्त युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज हुआ। उसमें हर्ष भी घायल हुए। हर्ष 2012 में पहली बार विधायक चुने गए । उस वक्त उनकी उमर 27 साल थी। उसके बाद अब हर्ष 2017 में के चुनावों के बाद प्रदेश के गृहमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर है। हर्ष माजुरा सीट से चुनाव लड़ते हैं।
हीरे के व्यापारी हैं हर्ष सांघवी
हर्ष राजनीति के अलावा हीरे के व्यापार से जुड़े है। हर्ष सांघवी के पिता रमेश कुमार सांघवी हीरा व्यापारी हैं। हर्ष की कंपनी का नाम गिरनार कार्पोरेशन हैं। हर्ष सांघवी की प्रापर्टी 12.32 करोड़ रूपए है। जिसमें कई तरह के जेवर और अलग अलग कंपनियों का निवेश है। उनकी पत्नी के नाम पर 10 करोड़ से ज्यादा अलग अलग कंपनियों में निवेश है। हर्ष के पास 5.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें हर्ष कै पैतृक घर भी शामिल है। करोड़पति हर्ष ने कच्ची उम्र से ही राजनीति की शुरूआत कर दी थी।




