Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

अघोरियों के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें सुनकर आप रह जाएंगे दंग, जानें क्या है इनका रहस्य…

अघोरियों के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें सुनकर आप रह जाएंगे दंग, जानें क्या है इनका रहस्य...

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2024
in स्पेशल
0
अघोरियों के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें सुनकर आप रह जाएंगे दंग, जानें क्या है इनका रहस्य…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अघोरियों के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें सुनकर आप रह जाएंगे दंग, जानें क्या है इनका रहस्य…

अपने शायद कुंभ मेले में या शमशान में अघोरियों को तपस्या करते हुए देखा होगा। लोग अक्सर अघोरियों के लंबे बाल या पहनावे की वजह से डर जाते हैं। अघोरी का नाम सुनते ही कुछ लोग डर जाते हैं। लेकिन वास्तव में, वे बहुत सरल होते हैं। किसी को भी कष्ट नहीं पहुंचाते। उनके बारे में कई ऐसे तथ्य हैं जिनसे ज्यादातर लोग अनजान हैं।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

क्या है अघोरपंथ?

अघोरपंथ शिव और शक्ति के उपासकों का एक सम्प्रदाय है जो सनातक धर्म की मुख्य प्रणालियों में से एक का पालन करता है। उन्हें अघोरी कहा जाता है। अघोर का अर्थ होता है “अंधकार से प्रकाश की ओर” और यह पूजा दुनिया को बुराई के अंधेरे से मुक्त करती है। मानवता को प्रकाश देती है। अघोरपंथ की उत्पत्ति के बारे में कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन उन्हें कपालिक संप्रदाय के समक्ष माना जाता है जो अघोर से ही उत्पन्न हुआ था। हिन्दू शास्त्रों में अघोरपंथ की उत्पत्ति भगवन शिव से मानी गई है। क्योंकि भगवन शिव को अघोर का सबसे बड़ा रूप माना जाता है। अघोर भारत के सबसे पुराने ‘शिव संप्रदाय’ और ‘शाक्त संप्रदाय’ के मिलान से सम्बोधित है। तारा पीठ, काली घाट,और असम के कामाख्या मंदिर गुवाहाटी प्रमुख अघोर तंत्र केंद्र रहे हैं।

क्यों है शमशान अघोरियों का पसंदीदा स्थल?

शमशान अघोरियों का परमपूज्य साधना स्थल माना जाता है। शमशान भगवान शिव का स्वरुप माना जाता है। शमशान का अर्थ है, शम+शान मतलब जहां सबकी शान बराबर हो जाती है। शमशान एक ऐसा स्थल है,जहां अच्छा बुरा सब बराबर हो जाता है। चाहे राजा हो या रंक, चोर हो या साहूकार सभी एक समान और एक ही अग्नि के बीच आत्मा को शरीर से अलग करते हैं। ये स्थान सनातन धर्म में सर्वोच्च तटस्थ स्थानों में गिना जाता है। अघोरियों का मानना है की शमशान में साधना करने से उन्हें मृत्यु और त्याग को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है। उनका मानना है की शमशान में साधना करना एक मूल्यवान साधना है क्योंकि अधिकतर लोग शमशान में जाने से कतराते हैं। जिससे उनकी साधना में कोई विघ्न भी नहीं पड़ता।

आपको अघोरियों के बारे में कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिन्हें जानकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। अघोरियों के बारे में जानने के बाद आपको एहसास होगा कि अघोरपंथ कितना कठिन अभ्यास करता है और यह मानवता को कैसे लाभ पहुँचाता है।

 

 

कौन हैं अघोरी?

कुछ लोग अघोरी को अघोड़ भी कहते हैं। अघोरी वे लोग रहते हैं जो उग्र नहीं होते,जो सीधे या सरल होते हैं। इनमे भेदभाव की कोई भावना नहीं होती। कहा जाता है की अघोरी बनना या सरल बनना बहुत कठिन होता है। सरल बनने के लिए कुछ अघोरी बहुत कठिन रास्ता अपनाते हैं। अपनी साधना पूरी करने के बाद अघोरी हमेशा के लिए हिमालय चले जाते हैं।

अघोरियों का पहनावा क्या होता है?

कफ़न के काले वस्त्र में लिपटे अघोरी बाबा के गले में धातु की बानी नरमुंड की माला लटकी होती है। नरमुंड न हो तो वे रुद्राक्ष की माला धारण करते है। हाथ में चिमटा, कमण्डल, कान में कान में कुंडल, कमरबंध और पूरे शरीर पर राख मलकर रहते हैं। वे अपने गले में काली ऊन का एक जनेऊ रखते हैं।

अघोरी शमशान, मृत के मांस और भस्म को क्यों अपनाते है?

अघोरी ऐसे व्यक्तियों को स्वीकार करते हैं जो समाज द्वारा तिरस्कृत होते हैं। कई लोग शमशान, शव, मांस और कफ़न आदि का तिरस्कार करते हैं, लेकिन अघोरी उन्हें गले लगाते हैं। वे सभी के साथ समान व्यव्हार करते हैं। अघोर विद्या एक प्रकार की साधना है जो बहुत कठिन है। अघोर विद्या करने वाले लोगों को पहले माया का त्याग करना होता है। इसका अर्थ है कि उन्हें अच्छे और बुरे, सुंदर और कुरूप, सही और गलत के बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए। अघोर विद्या के अभ्यास के दौरान इस प्रकार के सभी विचार और भावनाएं गायब हो जाएंगी। अघोरी बनना बहुत कठिन है क्योंकि ये खाने की ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। रोटी मिलेगी तो रोटी खायेंगे। खीर मिलेगी तो खीर खायेंगे। बकरी मिलेगी तो बकरी खाएंगे। और अगर उन्हें इंसानी लाश मिल भी जाए तो वे इससे परहेज नहीं करेंगे। परन्तु गाय माता का मांस कभी नहीं खाते हैं, क्योंकि वह अपवित्र माना जाएगा।

क्यों लगते हैं अघोरी जिद्दी और गुस्सेल?

कुछ लोग कहते हैं कि जब अधोरी कुछ मांगते हैं, तो वे आमतौर पर इसे प्राप्त करते हैं। यदि वे क्रोधित हो जाते हैं तो उनकी आंखें लाल हो जाती हैं और वे अपशब्द कहने लगते हैं। इनकी आंखों में जितना गुस्सा दिखाई देता है, ये उतने ही शांत और शांत नजर आते हैं।

कैसे करते हैं भूत-प्रेत पर काबू..

भूत-पिशाच को दूर रखने के लिए अघोरी विशेष मंत्रों का प्रयोग करते हैं। साधना करने के बाद दीपक जलाते हैं और विशेष मंत्र का जाप करते हैं। फिर वे चिता के चारों ओर रेखाएँ खींचते हैं। इससे साधना प्रारंभ होती है। ऐसा करने से अघोरी अन्य भूतों और पिशाचों को अंतिम संस्कार की चिता की आत्मा या खुद को उनकी साधना में परेशान करने से रोकते हैं।

भारत के प्रमुख अघोर स्थान

वाराणसी को भारत का सबसे महत्वपूर्ण अघोर स्थल के रूप में देखा जाता है। भगवान शिव का गृह नगर होने के कारण यहाँ कई अघोर साधकों ने तपस्या की है। यहाँ बाबा कीनाराम का स्थल भी है। जिसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है। काशी के अलावा भी गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत अघोर साधकों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। वहीं मणिकर्णिका घाट भी अघोरियों के तप का एक मुख्य केंद्र माना जाता है।

Post Views: 868
Tags: DharmSanatan Dharma
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version