Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आपको पता है पीएम मोदी ने भारत को क्यों बताया ‘युवा टैलेंट फैक्ट्री’?

ब्रिस्बेन में भारत का वाणिज्य दूतावास जल्द खुलेगा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2023
in दिल्ली
0
आपको पता है पीएम मोदी ने भारत को क्यों बताया ‘युवा टैलेंट फैक्ट्री’?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवा सामर्थ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के पास सामर्थ्य, संसाधनों की कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है। भारत हजारों वर्षों की जीवंत सभ्यता और मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हमने समय के अनुसार खुद को ढाला है। लेकिन अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा टिके रहे। हम भारत को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों को प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आपसी विश्वास व सम्मान ही इसकी आधारशिला हैं। यह संबंध केवल राजनयिक रिश्तों से विकसित नहीं हुए हैं। इसकी असली वजह और ताकत हैं ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय।

हमारा बैंकिंग सिस्टम भी मजबूत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्जवल बिंदु मानता है। विश्व बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडेविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वह भारत है। हमारा बैंकिंग सिस्टम भी मजबूत है। पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर निर्यात किया और हमारा विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड स्तर पर है। भारत में फिनटेक क्षेत्र में क्रांति आई हुई है। ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी ताकत यहां रहने वाले भारतीय हैं। यहां बता दें कि बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। जिसमें आपसी संबंधों से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का समापन हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया से पहले पीएम ने जापान और पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की थी।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

ब्रिस्बेन में खुलेगा वाणिज्य दूतावास

उन्होंने अपने भाषण के दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ब्रिस्बेन में भारतीय समुदाय की जो काफी लंबे समय से मांग थी। अब उसे पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही ब्रिस्बेन में भारत का नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। पीएम ने भारत की प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा, अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है, वह भारत है। आईएमएफ से लेकर विश्व बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वह भारत है। कोरोना के समय जिस देश ने सबसे तेजी से टीकाकरण कार्यक्रम किया। वह भारत है। आज हिंदुस्तान दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है। पीएम ने कहा, मुझे ये जानकार अच्छा लगा कि आप सभी ने आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे क्रिकेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। क्रिकेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है। उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है।

ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का योगदान

पीएम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का योगदान सराहनीय रहा है। मुझे खुशी है कि भारतीय यहां अपना योगदान दे रहे हैं। यहां लिटिल इंडिया की आधारशिला रखने में मुझे सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री अल्बनीस का धन्यवाद। मुझे खुशी है कि भारतीय ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। वर्तमान में न्यू साउथ वेल्स की सरकार में डिप्टी प्रीमियर, ट्रेजरर के तौर पर भारतीय सराहनीय काम कर रहे हैं। पर्थ में भारतीय सैनिक मरियन सी सैलानी के नाम पर सैलानी एवेन्यू बनाया गया है। वे ऑस्ट्रेलिया के फोर्ट के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। मैं इसके लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रशासन का अभिनंदन करता हूं। पीएम ने कहा, जब मैं 2014 में यहां आया था तो मैंने एक वादा किया था कि आपको किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मैं यहां अकेले नहीं आया हूं, प्रधानमंत्री अल्बनीस भी मेरे साथ आए हैं। उन्होंने हमारे इस कार्यक्रम के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। यह भारतीयों के लिए उनके प्रेम को भी दर्शाता है।

यूं मशहूर होते परमात्मा और विक्रम चौक

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोग इतने बड़े, विशाल दिल वाले सच्चे और अच्छे लोग हैं। जो भारत की विविधता को खुले दिल से स्वीकारते हैं। इसी वजह से परमाता शहर में परमात्मा चौक बन जाते हैं। विग्रम स्ट्रीट, विक्रम स्ट्रीट के रूप में मशहूर हो जाती है और हैरिस पार्क लोगों के लिए हरीश पार्क बन जाता है। हैरिस पार्क में जयपुर स्वीट्स की जलेबी, चाट का कोई जवाब नहीं। सिडनी में लखनऊ नाम की जगह भी है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय नाम की कितनी ही गलियां आपको भारत से जोड़ती हैं। ग्रेटर सिडनी में इंडिया परेड शुरू होने जा रही है।

ये है भारत की ताकत

यूएनएफपीए की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 25% आबादी 0 से 14 साल के आयु वर्ग में है और उसकी 18% जनसंख्या 10 से 19 साल की है। जबकि 26% जनसंख्या 10 से 24 साल की है। इन आंकड़ों में सबसे ज्यादा 68% आबादी 15 से 64 वर्ष के आयुवर्ग में है। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत 15 से 20 के आयु वर्ग में 25.4 करोड़ युवा आबादी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश बन गया है।

Post Views: 209
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version