Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी की योगी सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए करने जा रही है ये बड़ा काम…इतनी होगी कमाई ..जानें कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

DigitalDesk by DigitalDesk
May 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
Yogi government of UP is going to do this big thing to promote self-employment
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी की योगी सरकार दे रही फ्री में पॉपकॉर्न मशीन…..जानें कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

उत्तर प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार कर ओर से एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार की ओर से भुर्जी समुदाय को फ्री में पॉपकॉर्न मशीन बांटने की घोषणा की गई है। जिसमें झांसी जिले की बात करें तो यहां 10 पॉपकॉर्न मशीनें फ्री दी जाएंगी। इसके लिए पात्र हितग्राही को 10 मई तक ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026
  • यूपी की योगी सरकार फ्री बांट रही पॉपकॉर्न मशीन
  • प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देती योगी सरकार
  • यूपी खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से दी जाएंगी मशीनें

दरअसल देश भर में बेरोजगारी इन दिनों मुंह फैलाए खड़ी है। ऐसे में रोजगार के लिए युवा जहां दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं तो वहीं ऐसे में राज्य सरकार की ओर से भी रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। इस बीच यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अब फ्री में पॉपकॉर्न मशीन देने की घोषणा की है।

यह पॉपकॉर्न मशीन भुर्जी समुदाय के लोगों को दी जाएंगी। हर एक जिले में मशीनों का कोटा पहले से तय किया गया है। जिसमें झांसी में 10 मशीने फ्री में बांटी जाएंगी। इस तरह राज्य के रामपुर जिले में भी सरकार की ओर से 10 मशीन फ्री में बांटी जाएंगी। इससे भुर्जी समाज के युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से राज्य में फ्री पॉपकॉर्न मशीनों का वितरण किया जाना है। इस योजना के लिए झांसी में जनपद में भी आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इच्छुक युवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। झांसी जनपद के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामकिशोर ने जानकारी देते हुए कहा है कि भुर्जी समाज के कारीगर, इस उद्योग में रूचि रखने वाले युवाओं को जिले में 10 पॉपकॉर्न बनाने वाली मशीनें निशुल्क बांटी जाएंगी।

इस तरह कर सकते हैं पॉपकॉर्न मशीन के लिए अवेदन

राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 55 साल के मध्य होना चाहिए। उम्मीदवार को राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट upkvib.gov.in के माध्यम से अप्लाई करना होगा। इसके लिए 10 मई अंतिम तिथि है। झांसी जिला ग्रामोद्योग अधिकारियों की माने तो यह योजना में खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए है। ऐसे ही लोगों को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

बेरोजगारी दूर करने साथ पॉपकॉर्न मशीन से करें आमदानी

राज्य सरकार की ओर से यह योजना ऐसे लोगों की सहायता के लिए लाई गई है जो अपने स्वयं के बलबूते पर कुछ करना चाहते हैं। हालांकि संसाधनों के आभाव के चलते वे पीछे रह जाते हैं। ऐसे में मशीन मिलने के बाद ऐसे लोग खुद का अपना छोटा कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने परिवार की कमाई बढ़ा सकते हैं।

Post Views: 855
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version