Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा: महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, सहयात्री के टिकट पर भी छूट

यूपी: रक्षाबंधन पर आज से 3 दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं...योगी सरकार का तोहफा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2025
in Uncategorized
0
yogi-government-gift-on-rakshabandhan-
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा: महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, सहयात्री के टिकट पर भी छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन Raksha Bandhan 2025 के शुभ अवसर पर महिलाओं को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य में 8 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक सभी महिलाओं को रोडवेज और नगर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं, इस वर्ष सरकार ने इस योजना में एक अहम बदलाव करते हुए इस बार महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले उनके एक सहयात्री का टिकट भी सरकार ने माफ करने का फैसला लिया है।

Related posts

BrahMos supersonic cruise missile

ब्रह्मोस: भारत की मिसाइल ताकत पर दुनिया की नजर…3. क्या है ब्रह्मोस की सबसे बड़ी ताकत?

June 8, 2026
Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026
  • यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री रोडवेज यात्रा की सौगात
  • 8 से 10 अगस्त तक लागू रहेगा फैसला
  • योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
  • बेटियों को मिलेगी घर जाने की सुविधा
  • सहयात्री को भी नहीं देना होगा टिकट का पैसा
  • 2017 से चली आ रही है परंपरा
  • अब और व्यापक हुआ दायरा
  • एक सहयात्री का टिकट भी माफ

राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि बहनें रक्षाबंधन के त्योहार पर बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने भाइयों के पास जा सकें और परिवार के साथ त्योहार मना सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हमारी सरकार ने तय किया है। ‘रक्षाबंधन’ के पावन अवसर पर 8 से 10 अगस्त) उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम और नगर विकास की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा बहन-बेटियों को देने जा रहे हैं। यह पहल 2017 में शुरू हुई थी, जब रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक बोझ से मुक्त रखते हुए अपने घर से भाइयों के पास पहुंचने और वापस घर लौटने का अवसर देने के लिए राज्य की योगी सरकार ने रोडवेज में मुफ्त सफर का ऐलान किया था।

योजना का दायरा और नियम
यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम UPSRTC और नगर विकास विभाग की बसों पर लागू होगी। इसमें सभी जनरथ, पिंक बसों, और सिटी ट्रांसपोर्ट बसों को शामिल किया गया है। यह सुविधा 8 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

इस योजना के तहत सभी महिला यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा मिलेगी। महिला यात्री के साथ एक सहयात्री, जो पुरुष भी हो सकता है, उसका टिकट भी माफ किया जाएगा। यह योजना सिर्फ राज्य की सीमा के अंदर सफर करने पर लागू होगी।

पुरानी परंपरा को मिला नया रूप

योगी सरकार ने इस पहल की शुरुआत वर्ष 2017 में की थी। उस समय यह निर्णय इसलिए लिया गया था कि रक्षाबंधन पर बहनों को भाई के पास जाने के लिए बसों में सफर करने में कोई परेशानी न हो। यह योजना पहले केवल महिलाओं के लिए मुफ्त सफर तक सीमित थी, लेकिन अब इसमें सहयात्री को भी शामिल किया गया है। सरकार का कहना है कि हर साल इस योजना के तहत करीब 10-12 लाख महिलाएं सफर करती हैं, जिससे उन्हें काफी राहत मिलती है।

राजनीतिक और सामाजिक संदेश

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक ‘सुविधा’ नहीं, बल्कि ‘सम्मान’ है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति का अहम त्योहार है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उनका हमेशा साथ निभाने का वादा करते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने ये कदम उठाकर महिलाओं की सुविधा के साथ-साथ नारी गरिमा को भी सम्मानित किया है। सामाजिक संगठनों और महिलाओं से जुड़े संगठनों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की है। सरकार ने बस सेवाओं को लेकर भी रोडवेज विभाग को निर्देश जारी किए हैं कि ज्यादा से ज्यादा बसें चलाई जाएं और बारिश की स्थिति में भी यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
योगी सरकार द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को दी गई यह मुफ्त यात्रा की सुविधा एक सकारात्मक और संवेदनशील कदम है, जो न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की दिशा में मददगार है, बल्कि सामाजिक भावनाओं को भी मजबूती देता है। साथ ही यह त्योहार के उल्लास को पूरे प्रदेश में और व्यापक बना देता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 431
Tags: #3 days free bus travel for women#discount on co passenger ticket too#Yogi government gift on Rakshabandhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version