क्या हिंदू मंदिर है ताज महल! श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास जाएगा कोर्ट,योगी बिग्रेड ने भी संभाला मोर्चा

Yogi Brigade

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने एक बार फिर आगरा के ताजमहल को लेकर कोर्ट जाने की बात कही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आगरा का ताजमहल विवाद एक बार फिर कोर्ट पहुंच सकता है। दरअसल, न्यास अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया है कि ताजमहल हिंदू मंदिर है।

ताज की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं केशव देव के विग्रह

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने कहा वे जल्दी ही ताजमहल को लेकर भी कोर्ट में याचिका दायर करने वाले हैं। यानी श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास इस मामले को लेकर भी कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। बता दें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास इससे पहले मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद और आगरा की शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर भी कोर्ट का रुख कर चुका है। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की ओर से ताजमहल पर भी दावा पेश किया गया है। बता दें श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारी पिछले दिनों आगरा पहुंचे थे। इस दौरान योगी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों से इन पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। सदस्यों ने उन्हें श्री कृष्ण जन्मभूमि और ताजमहल से जुड़ी कथित ऐतिहासिक जानकारियां भी दीं। साथ ही उन पुस्तकों के बारे में भी जानकारी दी जिसमें लिखा हुआ है कि कैसे श्री कृष्ण जन्मभूमि में रखें केशव देव के विग्रह उठाकर आगरा लाए गए। उन्हें किस तरह आगरा की शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबाया गया।

मुगल काल में तोड़े गए साढे चार लाख मंदिर

इस दौरान योगी ब्रिगेड के सदस्यों और न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि मुगल काल में देश में साढे चार लाख मंदिरों को तोड़ा गया है। कुछ की स्थानों पर दूसरे धर्म स्थल बना दिए गए है। इसकी पूरी सूची तैयार की जा रही है। श्री कृष्ण जन्मभूमि के साथ ही शाही जामा मस्जिद का फैसला आने के बाद न्यास की ओर से इन सभी मंदिरों से जुड़े विवाद भी कोर्ट में दायर किए जाएंगे। लिहाजा माना जा रहा है कि एक बार फिर जल्द ही आगरा के ताजमहल को लेकर भी विवाद कोर्ट में जा सकता है।

Exit mobile version